विराट कोहली के शतकों के अर्धशतक पर केन विलियमसन का रिऐक्शन, बोले- लोग 50 वनडे खेल लेते हैं तो...
विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों के अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस पर केन विलियमसन का रिऐक्शन आया है और कहा है कि लोग 50 वनडे खेल लेते हैं तो महान बन जाते हैं।

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में शतक जड़ा। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका ये 50वां शतक था। विराट ने सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए शतकों के अर्धशतक पूरा किया और वे इस फॉर्मेट में 50 शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए। इस पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का रिऐक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि लोग 50 वनडे मैच खेल लेते हैं तो महान बन जाते हैं, लेकिन उन्होंने 50 शतक पूरे किए हैं, ये अद्भुत बात है।
मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में केन विलियमसन ने तमाम सवालों का सामना किया। इसी दौरान एक पत्रकार ने उसने सवाल किया कि आपका विराट कोहली के पचासवां शतक ठोकने पर क्या कहना है? इस पर कीवी टीम के कप्तान ने कहा, "मैं इसका वर्णन करने के लिए शब्द ढूंढने का प्रयास कर रहा हूं। यदि आपने 50 एकदिवसीय मैच खेले हैं, तो लोग इसे शानदार करियर कहते हैं, लेकिन 50 एकदिवसीय शतक, यह अविश्वसनीय है।"
बता दें कि विराट कोहली और केन विलियमसन की अच्छी दोस्ती है। अंडर 19 क्रिकेट भी वे अपने देश के लिए एकसाथ खेले हैं। जब भी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जाती है तो अक्सर हम विराट कोहली और केन विलियमसन की दोस्ती देखते हुए नजर आते हैं। विराट कोहली भी कीवी कप्तान का सम्मान करते हैं और बदले में केन विलियमसन भी विराट को प्यार करते हैं। यहां तक कि केन विलियमसन की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग इस समय भारत में है। वे भारत में आईपीएल खेलने के लिए आते रहे हैं और लोगों का प्यार उनको मिला है। खास बात ये है कि दोनों ने चौथे दफा आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप का सेमीफाइनल खेला है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



