CWC 2019: रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को बताया सबसे खतरनाक
इंग्लैंड की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम (ICC World Cup 2019) में कई मैच विनर हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि जोस बटलर उसके सबसे खतरनाक खिलाड़ी होंगे। क्रिकेट...
इंग्लैंड की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम (ICC World Cup 2019) में कई मैच विनर हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि जोस बटलर उसके सबसे खतरनाक खिलाड़ी होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर जारी वीडियो में पोंटिंग ने कहा, ''इंग्लैंड के लिए खतरनाक खिलाड़ी जोस बटलर होंगे। मैने पिछले दो तीन साल में उन्हें निखरते देखा है। तीन चार सत्र पहले मुंबई इंडियंस के साथ मैने उन्हें कोचिंग भी दी है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके उभरने की शुरुआत थी।''
उन्होंने कहा, ''पिछले 12 से 18 महीने में टी-20, वनडे और टेस्ट में उन्होंने इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। जोस बटलर इंग्लैंड टीम के खतरनाक खिलाड़ी होंगे। वह मैदान में 360 डिग्री शॉट्स खेलते हैं और उनकी बल्लेबाजी देखने लायक होती है।''
ICC World Cup 2019: माइकल वॉन ने बताया क्यों इंग्लैंड की टीम है सबसे 'खतरनाक'
जोस बटलर के अलावा इंग्लैंड के पास कप्तान इयोन मोर्गन, जानी बेयरस्टा, जो रूट, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे मैच विनर हैं। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि बल्लेबाजी में गहराई इंग्लैंड को विश्व कप के प्रबल दावेदारों में रखती है।
उन्होंने कहा, ''इंग्लैंड की वनडे टीम की ताकत उसकी बल्लेबाजी की। उसका शीर्षक्रम काफी मजबूत है। निचले क्रम पर आने वाले हरफनमौला भी शानदार हैं।''
ICC World Cup 2019: धौनी जैसा कोई नहीं, जानिए क्या कहते हैं स्टैट्स
यह इंग्लैंड की खासियत है कि वह रनों का पहाड़ खड़ा भी कर सकती है तो उसे हासिल करने का दम भी रखती है। उसकी बल्लेबाजी में इतनी गहाई, ताकत है और इसी कारण इंग्लैंड इस विश्व कप में जीत की सबसे बड़ी दावेदार है। उसके पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं, लेकिन साथ ही विकेट पर खड़े होने का कबिलियत भी इन बल्लेबाजों में है। दोनों योग्यताओं का एक साथ होना, इसके बल्लेबाजी क्रम को विश्व कप का सबसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम बनाता है।