फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटJharkhand Vidhan Sabha Election 2019: रांची में पत्नी साक्षी के साथ वोट डालने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी- Photos

Jharkhand Vidhan Sabha Election 2019: रांची में पत्नी साक्षी के साथ वोट डालने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी- Photos

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों रांची में हैं। झारखंड में तीसरे चरण में आज 17 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। हटिया विधानसभा क्षेत्र के श्यामली में जेवीएम स्कूल में बने मतदान...

Jharkhand Vidhan Sabha Election 2019: रांची में पत्नी साक्षी के साथ वोट डालने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी- Photos
लाइव हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 13 Dec 2019 01:27 AM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों रांची में हैं। झारखंड में तीसरे चरण में आज 17 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। हटिया विधानसभा क्षेत्र के श्यामली में जेवीएम स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए धौनी का पूरा परिवार पहुंचा। धौनी के माता-पिता और उनकी पत्नी साक्षी ने भी अपना वोट दिया। झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच इन 17 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई।

ms dhoni

झारखंड में तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। राज्य कायार्लय सूत्रों ने यहां बताया कि इन 17 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई थी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी धौनी और साक्षी वोट देने पहुंचे थे। हालांकि इस बार धौनी और साक्षी के साथ उनकी बेटी जिवा नजर नहीं आई। धौनी आईसीसी विश्व कप के बाद से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। धौनी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई में विश्व कप का सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। विश्व कप के बाद से धौनी के संन्यास को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रही हैं, हालांकि धौनी ने अभी तक इसको लेकर खुद कोई बयान नहीं दिया है।

ms dhoni

हाल ही में धौनी से एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उनके ब्रेक के बारे में सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब देते हुए धौनी ने कहा था कि जनवरी तक मत पूछो। विश्व कप के बाद से धौनी वेस्टइंडीज दौरा, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं।

ms dhoni s father and mother

गौरतलब है कि तीसरे चरण के मतदान वाली 17 विधानसभा सीटों के लिए 32 महिला समेत कुल 309 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से सबसे अधिक 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें