फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटकैदियों को हुनरमंद बनाने के लिए जावेद हबीब देंगे ट्रेनिंग

कैदियों को हुनरमंद बनाने के लिए जावेद हबीब देंगे ट्रेनिंग

जो लोग अपराध करके जेल मे आते हैं। उनको सही रास्ते पर लाया जाएगा। उनको हुनरमंद बनाया जाएगा। उन्हें हेयर स्टाइल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। जिससे बंदी जेल से रिहा होने के बाद अपने पैरों पर खड़े हो सकें।...

कैदियों को हुनरमंद बनाने के लिए जावेद हबीब देंगे ट्रेनिंग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 28 Oct 2018 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जो लोग अपराध करके जेल मे आते हैं। उनको सही रास्ते पर लाया जाएगा। उनको हुनरमंद बनाया जाएगा। उन्हें हेयर स्टाइल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। जिससे बंदी जेल से रिहा होने के बाद अपने पैरों पर खड़े हो सकें। ये कहना है नामी हेयर डिजायनर जावेद हबीब का।

शनिवार को जावेद हबीब बंदी पुनर्वास एवं प्रशिक्षण सैलून के शुभारंभ अवसर पर हबीब जिला जेल में आए थे।  हबीब ने बताया कि अगले सप्ताह मुंबई से उनके ट्रेनर आकर सात-सात बंदियों को एक माह का प्रशिक्षण देंगे। एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र के प्रयास से यह संभव हो सका है। इससे अन्य जेलों के बंदियों को भी प्ररेणा मिलेगी। प्रदेश की अन्य जेलों में भी सैलून प्रशिक्षण बंदियों को दिया जाए। इसके लिए शासन से अनुरोध किया जाएगा। सैलून की स्थापना में नजीर अहमद का सहयोग रहा। जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान एडीएम सिटी केपी सिंह, जेलर संजीव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश में उद्यमियों को निवेश को लेकर भय था 

एक माह का प्रशिक्षण लेंगे 30 बंदी
जेल के तीस से अधिक बंदियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बंदियों को हेयर स्टाइल के गुर सिखाए जाएंगे। हबीब के ट्रेनर समय-समय पर आकर प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण लेने वाले बंदियों के नाम की सूची भी जेल प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही है। बंदियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के तहत रोजगार से जोड़ा जाएगा। 

कप्तान के बाल संवारे
कार्यक्रम के दौरान जावेद हबीब ने कप्तान अमित पाठक के बाल संवारे। इस दौरान आयोजन के अतिथियों को मुंबई के जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट की कारीगरी देखने को मिली। जावेद हबीब के ट्रेनर ने भी सैलून में उनके बाल संवारे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें