किसके लिए बोले जेम्स एंडरसन, 'उनको बॉलिंग करना लड़की को बार में इम्प्रैस करने जैसा है'

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैसे तो इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी कुछ हासिल कर लिया है, लेकिन अभी भी वे हाई क्वालिटी बल्लेबाज को गेंदबाजी करना काफी पसंद करते हैं। एंडरसन पिछले...

james anderson photo-social media

वैसे तो इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी कुछ हासिल कर लिया है, लेकिन अभी भी वे हाई क्वालिटी बल्लेबाज को गेंदबाजी करना काफी पसंद करते हैं। एंडरसन पिछले सप्ताह काउंटी क्रिकेट में वापस लौटे, जहां उनके और ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन मार्नस लाबुशेन के बीच रोमांचक प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली। लाबुशेन का करियर 2019 में ग्लेमोर्गन टीम के साथ जुड़ने के बाद काफी सफल रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में जमकर रन देखने को मिले हैं। लेकिन इस बार उनके सामने एंडरसन थे, जो किसी भी बल्लेबाज को अपनी तेजी और स्विंग गेंदबाजी से आउट करने में माहिर हैं।

कोरोना काल में वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली-NCR के 51 हजार लोगों को बांटा फ्री खाना, फैन्स कर रहे जमकर तारीफ

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच श्रेष्ठता की जंग एंडरसन जीत गए और लाबुशेन मात्र 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एंडरसन ने उनके खिलाफ गेंदबाजी करने के बाद कहा कि, 'मार्नस लाबुशेन के सामने गेंदबाजी करना लड़की को बार में इम्प्रैस करने जैसा है। जब आप गेंदबाजी करते हो तो बल्लेबाज के सामने अच्छा इम्प्रैशन छोड़ना चाहते हो। यह अच्छा रहा कि मुझे उनका विकेट जल्द मिल गया। मैंने उनके खिलाफ आज से पहले कभी गेंदबाजी नहीं की है।'

पाक तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने की IPL की जमकर तारीफ, इस मामले में PSL को बताया बेहतर

बीबीसी के पोडकास्ट 'टेलेंडर्स' से बात करते हुए एंडरसन ने कहा कि, ' यह ऐसा है कि जैसे आप क्लब में एक लड़की को देखते हो और उसके साथ समय बिताना चाहते हो। आप उसे इम्प्रैस करना चाहते हो। उस समय आपके पैर चलने लग जाते हैं, लेकिन आपके कदम जमीन से ही चिपके होते हैं।' बता दें कि दोनों खिलाड़ियों के बीच प्रतिद्वंद्विता अब इस साल एशेज सीरीज में देखने को मिलेगी। 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'उनके खिलाफ बॉलिंग करना लड़की को बार में इम्प्रैस करने जैसा है'