एमएस धोनी पर इस क्रिकेटर ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- अगर मौका देते तो मेरा करियर कुछ अलग होता

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी पर उन्हीं की टीम के पूर्व साथी ईश्वर पांडे ने बड़ा आरोप लगाया है कि उन्हें अगर भारत के लिए एक भी मैच खेलने का मौका मिलता तो उनका करियर कुछ अलग होता। 

ms dhoni photo-twitter

एमएस धोनी की कप्तानी में कई खिलाड़ी भारत के लिए खेले, लेकिन कुछ को मौका नहीं मिला। धोनी ने भारत के कई खिलाड़ियों का जीवन बदला और कई खिलाड़ियों के भारतीय टीम के लिए खेलने के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन अब एक क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा आरोप लगाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में भी धोनी ने कई खिलाड़ियों की पहचान की थी, जिन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला। 

सीएसके के लिए खेलने वाले मोहित शर्मा, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ और आर अश्विन जैसे कई खिलाड़ी भारत के लिए खेले। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके। उन्हीं में एक नाम तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे का है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि अगर एमएस धोनी ने उनको एक मौका दिया होता तो वे देश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे।  

सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले 33 वर्षीय ईश्वर पांडे ने आईपीएल के 25 मैचों में 18 विकेट लिए, जबकि 75 फर्स्ट क्लास मैचों में 263 विकेट चटकाए। इसी के दम पर उनको 2014 में न्यूजीलैंड के दौरे पर टेस्ट टीम में जगह मिली थी। उस समय टीम के कप्तान एमएस धोनी थे, लेकिन ईश्वर पांडे को मौका नहीं मिला था। इसी को लेकर पांडे ने खुलासा किया कि अगर धोनी ने उन पर थोड़ा और विश्वास दिखाया होता और संभवत: उन्हें कुछ मौके दिए होते, तो उनका करियर कुछ अलग होता।

ईश्वर पांडे ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में कहा, "अगर धोनी ने मौका दिया होता तो मेरा करियर कुछ और होता। तब मैं 23-24 साल का था और मेरी फिटनेस भी काफी अच्छी थी। अगर धोनी भाई ने मुझे मौका दिया होता और मैं देश के लिए अच्छा करता, तो मेरा करियर निश्चित रूप से अलग होता।" मध्य प्रदेश में जन्मे इस खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए भी आईपीएल खेला है। वे लंबे समय तक मध्य प्रदेश की गेंदबाजी यूनिट का प्रमुख हिस्सा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः हर्षल पटेल की T20 वर्ल्ड कप में होगी पिटाई, सुनील गावस्कर बोले- यार पहले मैच तो होने दो

ईश्वर पांडे ने अपने रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा था, "मैं अपने देश के लिए एक मैच भी खेलने के लिए भाग्यशाली नहीं था, लेकिन फिर भी भारतीय टीम का हिस्सा बनना हमेशा मेरे जीवन की सबसे खास याद रहेगी। मुझे चुनने के लिए मैं आरपीएसजी और सीएसके को धन्यवाद देना चाहता हूं। सीएसके टीम का हिस्सा बनना और आईपीएल फाइनल खेलना और चैंपियंस लीग जीतना खास था। मुझे एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में 2 साल तक सीएसके के लिए खेलते हुए अपना समय बहुत अच्छा लगा।"  

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़धोनी पर लगा बड़ा आरोप, क्रिकेटर ने कहा- अगर वे मौका देते तो...