इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, इरफान पठान ने कर दी बोलती बंद

May 13, 2021 10:01 pm ISTMohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर आमने-सामने हो गए हैं। इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब इरफान ने इजराइल-फिलिस्तीन को लेकर ट्वीट करते हुए...

इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, इरफान पठान ने कर दी बोलती बंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर आमने-सामने हो गए हैं। इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब इरफान ने इजराइल-फिलिस्तीन को लेकर ट्वीट करते हुए फिलिस्तीन का समर्थन किया। उन्होंने जैसे ही यह ट्वीट किया, वैसे की कंगना ने इसको लेकर पूर्व ऑलराउंडर पर निशाना साधा। इसके जवाब में इरफान ने अब एक और ट्वीट कर कंगना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

सबसे पहले इरफान ने फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'अगर आप लोगों में थोड़ी सी इंसानियत बाकी है, तो जो फिलिस्तीन में इन दिनों घट रहा है, उसको बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करेंगे।'

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 10, 2021

पठान के इस ट्वीट के बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए उन्हें टारगेट किया। यहां कंगना ने भाजपा विधायक दिनेश चौधरी का एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि, 'इरफान पठान को दूसरे देश से तो इतना लगाव है, लेकिन खुद के देश में बंगाल पर ट्वीट पर डाल पाए।'

इसके बाद इरफान पठान ने कंगना पर पलटवार करते हुए लिखा, 'मेरे सारे ट्वीट मानवता या देशवासियों के लिए होते हैं। इसमें उस आदमी का नजरिया होता है जिसने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। दूसरी ओर मुझे कंगना, जिनका ट्विटर अकाउंट नफरत फैलाने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया और कुछ ऐसे लोग जिनके पेड अकाउंट से सिर्फ नफरत फैलाई जाती है, से सुनना पड़ रहा है।'

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।