फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटइरफान पठान ने चुनी IPL 2023 की पसंदीदा प्लेइंग-12, धोनी का काटा पत्ता, इसे बनाया कप्तान

इरफान पठान ने चुनी IPL 2023 की पसंदीदा प्लेइंग-12, धोनी का काटा पत्ता, इसे बनाया कप्तान

Irfan Pathan's Best IPL 2023 Playing 12: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईपीएल 2023 की पसंसीदा इलेवन का ऐलान किया है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया।

इरफान पठान ने चुनी IPL 2023 की पसंदीदा प्लेइंग-12, धोनी का काटा पत्ता, इसे बनाया कप्तान
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 30 May 2023 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। चेन्नई ने सोमवार देर तक चले रोमांचक फाइनल में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। धोनी ब्रिगेड ने पांचवीं बार चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। सीएसके के अलावा मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इतनी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। 16वें सीजन का फाइनल समाप्त होने के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी पसंसीदा प्लेइंग-12 की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने धोनी को जगह नहीं दी। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसी को अपनी टीम की कमान सौंपी है।

इरफान की टीम में सबसे अधिक चार खिलाड़ी (शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, राशिद खान, मोहित शर्मा) जीटी के हैं। उन्होंने आरसीबी के तीन (डुप्लेसी, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज) जबकि सीएसके के दो खिलाड़ियों (रविंद्र जडेजा, मथीशा पथिराना) को शामिल किया। इरफान ने एमआई (सूर्यकुमार यादव), केकेआर (रिंकू सिंह) और एसआरएच (हेनरिक क्लासेन) के एक-एक प्लेयर को चुना।

इरफान ने पारी का आगाज करने के लिए डुप्लेसी और गिल को चुना है, जिन्होंने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया। डुप्लेसी ने 739 और गिल ने 890 रन बनाए। गिल ने ऑरेंज कैप जीती। पूर्व क्रिकेटर ने कोहली (639 रन) को टॉप ऑर्डर में रखा है, जिन्होंने प्रभावी बैटिंग की। उनके बाद सूर्या (605 रन) हैं, जो मध्यक्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इरफान ने क्लासेन को विकेटकीपिंग के अलावा फिनिशर की जिम्मेदारी दी है। 

एमएस धोनी करिश्माई मगर इस दिग्गज का भी जवाब नहीं, IPL में आसानी से नहीं टूटेगा रिकॉर्ड

उन्होंने रिंकू को भी फिनिशर के रूम में शामिल किया। रिंकू ने जीटी के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर खूब सूर्खियां बटोरीं। उन्होंने अन्य मैचों में भी बतौर फिनिशर छाप छोड़ी। जडेजा और राशिद ऑलराउंडर के रूप में है। जडेजा ने फाइनल में आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर चेन्नई को चैंपियन बनाया। इरफान ने शमी और सिराज को नई गेंद से बॉलिंग कराना का जिम्मा सौंपा है। शमी ने 28 विकेट निकालकर पर्पल कैच अपने नाम की। उन्होंने और सिराज ने पावरप्ले में कमाल की गेंदबाजी की। इरफान ने स्लॉग ओवर के लिए मोहित और पथिराना को चुना।

इरफान पठान की आईपीएल 2023 की की अपनी पसंदीदा प्लेइंग-12: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली (टॉप ऑर्डर), सूर्य कुमार यादव (मिडिल ओवर्स), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर और फिनिशर), रिंकू सिंह (फिनिशर), रविंद्र जडेजा (ऑलराउंडर), राशिद खान (ऑलराउंडर), मोहम्मद शमी (नई गेंद), मोहम्मद सिराज (नई गेंद), मोहित शर्मा (स्लॉग ओवर), मथीशा पथिराना (स्लॉग ओवर)।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें