लंका प्रीमियर लीग में दिलचस्पी दिखाने वाले खिलाड़ियों में इरफान पठान भी शामिल

एजेंसी नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान शुरुआती लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में स्टार खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं क्योंकि वह उन 70 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 28 अगस्त से शुरू होने वाली...

irfan pathan  pti

भारत के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान शुरुआती लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में स्टार खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं क्योंकि वह उन 70 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 28 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने में दिलचस्पी दिखाई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ''इरफान पठान को प्लेयर ड्राफ्ट में रखा जाएगा, जब तक पांच में से एक फ्रैंचाइजी उन्हें मार्की खिलाड़ी के रूप में नहीं चुनती।''

इसके मुताबिक, ''ड्राफ्ट और फ्रेंचाइजी मालिकों की जानकारी की घोषणा अंतिम रूप देने के बाद की जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट सरकार से कुछ मंजूरी मिलने का भी इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही फ्रैंचाइजी मालिकों पर फैसला होगा। पांच फ्रेंचाइजी कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना का प्रतिनिधित्व करेंगी।''

मुंबई इंडियंस ने शेयर की 'जूनियर पांड्या' की पहली तस्वीर, हार्दिक की गोद में आए नजर

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी टी-20 लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता लेकिन पठान पहले ही संन्यास ले चुके हैं, जिससे उन्हें इसके लिए मंजूरी दे दी गई।

श्रीलंका के ऑल राउंडर फरवेज महरूफ ने इस साल जनवरी में संन्यास की घोषणा करने वाले पठान का नाम ड्राफ्ट में शामिल करने की पेशकश की थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर मजाकिया छेड़छाड़ के बाद महरूफ ने ऐसा किया।  श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को अपनी कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान टूर्नामेंट को अपनी मंजूरी दी।

बॉथम-हेडली-इमरान खान से तुलना पर बोले कपिल देव, इनसे बेहतर एथलीट था

बोर्ड ने बयान में कहा, ''23 लीग मैच चार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रंगगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पालेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सूरीयावेवा महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।''

इसमें कहा गया, ''कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना के नाम की पांच टीमें लीग में हिस्सा लेंगी।'' पूर्व भारतीय ऑल राउंडर युवराज सिंह ने पिछले साल अबु धाबी में टी10 लीग में मराठा अरबियंस का प्रतिनिधित्व किया था।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़LPL में दिलचस्पी दिखाने वाले खिलाड़ियों में इरफान पठान भी शामिल