फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ क्रिकेटIPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग से कई गुना ज्यादा IPL में पैसा कमाएंगे ये विदेशी खिलाड़ी, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग से कई गुना ज्यादा IPL में पैसा कमाएंगे ये विदेशी खिलाड़ी, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक्स को 13.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने खेमे में शामिल किया। वहीं बात पीएसएल में ब्रुक्स की सैलरी की करें तो वहां ब्रुक्स 82.30 लाख रुपए कमाते हैं।

IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग से कई गुना ज्यादा IPL में पैसा कमाएंगे ये विदेशी खिलाड़ी, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 29 Dec 2022 11:44 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

IPL vs PSL Salary Comparison: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इस बार फ्रेंचाइजियों ने विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लुटाया। सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। करन के अलावा उनके हमवतन बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन दो अन्य और ऐसे खिलाड़ी रहे जिनकी बोली 15 करोड़ से अधिक लगी। स्टोक्स को 16.25 करोड़ में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा, वहीं कैमरून ग्रीन पर मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए की बोली लगाई। 

भारतीय टीम को 2022 में हुई इन 5 बड़ी गलतियों से लेनी होगी सीख, नहीं तो इस साल भी हाथ से जाएगा वर्ल्ड कप

जब आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों की इतनी मोटी बोली लग रही थी तब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सुपर लीग से फैंस आईपीएल की तुलना करने लगे। आईपीएल मिनी ऑक्शन में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्हें पीएसएल के मुकाबले कई अधिक पैसे मिले, आज हम ऐसे ही कुछ 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे।

हैरी ब्रुक

आईपीएल- 13.25 करोड़, पीएसएल- 82.30 लाख

इंग्लैंड के हैरी ब्रुक्स आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के पहले ऐसे खिलाड़ी रहे जिनकी बोली 10 करोड़ के पार पहुंची। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस खिलाड़ी को 13.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने खेमे में शामिल किया। वहीं बात पीएसएल में ब्रुक्स की सैलरी की करें तो वहां ब्रुक्स 82.30 लाख रुपए कमाते हैं।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर क्या हो पाएगा भारत बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच? कैसे चल रही है तैयारी

राइली रूसो

आईपीएल- 4,6 करोड़, पीएसएल- 1.4 करोड़

इस सूची में दूसरा नाम साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज राइली रूसो का है। रूसो को ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4.6 करोड़ रुपए की रकम में खरीदा, वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में यह खिलाड़ी 1.4 करोड़ रुपए ही कमाता था। रूसो ने इसी साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ा था जिसका उन्हें ये इनाम मिला है।

विल जैक्स 

आईपीएल- 3.2 करोड़, पीएसएल- 41.15 लाख

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज विल जैक्स पाकिस्तान सुपर लीग में 41.15 लाख रुपए कमाते हैं, वहीं आईपीएल में इस खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.2 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर खरीदा। जैक्स एक सलामी बल्लेबाज हैं और वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। द हंड्रेड जैसे छोटे फॉर्मेट में भी उनके नाम शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

WTC Points Table: साउथ अफ्रीका की हार से भारत को मिला बंपर फायदा, WTC प्वाइंट्स टेबल में स्थिति हुई मजबूत

फिल साल्ट

आईपीएल- 2 करोड़, पीएसएल- 41.33 लाख

फिल साल्ट इंग्लैंड के एक और विस्फोटक बल्लेबाज हैं। पृथ्वी शॉ के साथ के रूप में दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज में अपनी टीम में शामिल किया है, जबकि ये खिलाड़ी पीएसएल में मात्र 41.33 लाख रुपए कमाता है।

डेविड विजा

AUS vs SA: चोटों से परेशान ऑस्ट्रेलिया के सामने फिर नहीं टिक पाया दक्षिण अफ्रीका, लगातार दूसरी शर्मनाक हार

आईपीएल- 1 करोड़, पीएसएल- 70.21 लाख

नामीबिया के डेविड विजा टीम के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं, लोअर ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ उनके पास धाकड़ गेंदबाजी का भी अनुभव है। आईपीएल मिनी ऑक्शन में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइज में खरीदा, बात उनकी पीएसएल की सैलरी की करें तो वह 70.21 लाख रुपए है।
 

लेटेस्ट Cricket News, Cricket Live Score, Cricket Schedule और T20 World Cup की खबरों को पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।