इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का आगाज 29 मार्च से हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ होगा। यह मैच 29 मार्च को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल टी-20 टूर्नामेंट भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद शुरू होगा। इस सीरीज का आखिरी मैच 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल 24 मई को खेला जाएगा।
इस बार आईपीएल में एक दिन में दो मैच सिर्फ रविवार को ही खेले जाएंगे, इसलिए लीग स्टेज 50 दिनों तक चलेगी। पिछले साल यह 44 दिनों तक चली थी। लीग स्टेज के मैच 17 मई तक खेले जाएंगे। आईपीएल के सभी मैच रात 8 बजे शुरू होंगे। वही, रविवार को दोपहर वाला मैच शाम चार बजे खेला जाएगा।
IPL 2020: इस बार कुछ ऐसा हो सकता है चेन्नई सुपर किंग्स का संभावित प्लेइंगXI
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने लीग स्टेज के मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीएसके ने अपने इस शेड्यूल की जानकारी ट्वीट कर दी है। कुछ ऐसा है चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल:
As the AnbuDen dates join to form a W, let's just #WhistlePodu! #Yellove2020 🦁💛 pic.twitter.com/9DLo5wpZD3
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 15, 2020
तारीख | मैच | समय |
29 मार्च 2020 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | रात 8 बजे |
2 अप्रैल 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | रात 8 बजे |
6 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | रात 8 बजे |
11 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | रात 8 बजे |
13 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | रात 8 बजे |
17 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | रात 8 बजे |
19 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | रात 8 बजे |
24 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | रात 8 बजे |
27 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | रात 8 बजे |
30 अप्रैल, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | रात 8 बजे |
4 मई, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | रात 8 बजे |
7 मई, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | रात 8 बजे |
10 मई, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 4 बजे |
14 मई, 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | रात 8 बजे |
चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम:
शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, फैफ डु प्लेसी, सुरेश रैना, एन जगदीशन, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड़, फिनिशर: महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मिशेल सैंटनर, मोनू सिंह, सैम कुरैन, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, पीयूष चावला, आर साई किशोर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ, जोश हेजलवुड।