फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2022 Retention: राजस्थान ने पृथ्वी जायसवाल तो मुंबई ने सूर्यकुमार यादव को किया रिटेन, राशिद खान और डेविड वॉर्नर हुए रिलीज

IPL 2022 Retention: राजस्थान ने पृथ्वी जायसवाल तो मुंबई ने सूर्यकुमार यादव को किया रिटेन, राशिद खान और डेविड वॉर्नर हुए रिलीज

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय सीमा आज खत्म हो गई है। अब से कुछ ही देर में ऑफिशियल तौर पर इस बात की घोषणा हो जाएगी कि कौन सी टीम किन...

IPL 2022 Retention: राजस्थान ने पृथ्वी जायसवाल तो मुंबई ने सूर्यकुमार यादव को किया रिटेन, राशिद खान और डेविड वॉर्नर हुए रिलीज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 30 Nov 2021 10:34 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय सीमा आज खत्म हो गई है। अब से कुछ ही देर में ऑफिशियल तौर पर इस बात की घोषणा हो जाएगी कि कौन सी टीम किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, केन विलियमसन और ग्लेन मैक्सवेल उन बड़े नामों में से एक हैं, जिन्हें मौजूदा फ्रेंचाइजी टीमों ने आईपीएल 2022 के लिए बरकरार रखने का फैसला किया है। मौजूदा आठ टीम के रिटेन होने वाले खिलाड़ियों को आखिरी रूप देने के बाद दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को एक से 25 दिसंबर के बीच तीन खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा, जिसके बाद जनवरी में मेगा ऑक्शन होगा। मौजूदा आठ टीमें अधिकतम चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं, जिसमें तीन से अधिक भारतीय और दो से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते।

ALL UPDATES:

10:20 PM: राजस्थान रॉयल्स ने उम्मीद के मुताबिक संजू सैमसन को सबसे ज्यादा 14 करोड़ देकर रिटेन किया है। उनके बाद जोस बटलर को 10 और यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ देकर रिटेन किया गया है।

10:20 PM: पिछली बार खिताब से चूकने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार आंद्रे रसेल को 12 करोड़, वरुण चक्रवर्ती को 8 करोड़, वेंकटेश अय्यर को 8 करोड़ और सुनील नरेन को 6 करोड़ देकर रिटेन किया है।

10:15 PM: दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार सबसे ज्यादा पैसे कप्तान ऋषभ पंत को दिए हैं। उन्हें 16 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उनके बाद अक्षर पटेल को 9, पृथ्वी शॉ को 7.5 करोड़ और एनरिच नोर्ट्जे को 6.5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया गया है। 

10:15 PM: चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की जगह रविंद्र जडेजा को सबसे ज्यादा 16 करोड़ रुपये दिए हैं। उनके बाद धोनी को 12, मोईन अली को 8 और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 

10:10 PM: हैदराबाद ने हैरानीभरा फैसला लेते हुए राशिद खान को रिलीज कर दिया है तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें केन विलियमसन को 14 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि उमरान मलिक और अब्दुल समद को चार-चार करोड़ रुपये देकर रिटेन किया गया है।

10:05 PM: पंजाब किंग्स ने मात्र दो खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। इसमें मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ और अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ दिए गए हैं।

10:00 PM: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16 करोड़, जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़, सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ और कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया।

9:50 PM: बैंगलोर ने विराट कोहली को सबसे पहले रिटेन किया और इसके लिए फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपये खर्च किए। उनके बाद ग्लेन मैक्सवेल को 11 और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ देकर रिटेन किया गया।

8:20 PM: आईपीएल रिटेंशन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड वॉर्नर को भी टीम ने नहीं रिटेन किया है। वॉर्नर हाल ही खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

7:40 PM: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद ने जादुई स्पिनर राशिद खान को रिटेन नहीं किया है। इसी के साथ उनका हैदराबाद के साथ लंबा सफर खत्म हो गया है। राशिद अब मेगा ऑक्शन में उतरेंगे।

7:25 PM: सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन के अलावा जम्मू कश्मीर के अब्दुल समद और उमरान मलिक को रिटेन करने का फैसला किया है।

7:20 PM: राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन के अलावा इंग्लैंड के जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया है।

7:10 PM: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को रिटेन करने का फैसला किया है। इसके अलावा टीम ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को भी रिटेन किया गया है। इससे यह तय हो गया है कि इशान किशन और हार्दिक पांड्या अब मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे।

6:50 PM: पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन करने का फैसला किया है।

6:30 PM: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तेज गेंदबाज विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने का फैसला किया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें