फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीम शामिल, जानें लीग में अबतक कौन सी टीम के लिए कितने की लगी बोली

IPL 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीम शामिल, जानें लीग में अबतक कौन सी टीम के लिए कितने की लगी बोली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीम का ऐलान कर दिया है। संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये की बोली लगाकर लखनऊ...

IPL 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीम शामिल, जानें लीग में अबतक कौन सी टीम के लिए कितने की लगी बोली
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 25 Oct 2021 09:15 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीम का ऐलान कर दिया है। संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये की बोली लगाकर लखनऊ फ्रैंचाइजी हासिल की, जबकि सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को पाने के लिए 5625 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई। आईपीएल 2022 सीजन के लिए दो नई टीमों के लिए दुबई के ताज दुबई होटल में संपन्न हुई बोली में दस पार्टियां उपस्थित रहीं। गोयनका दो साल के लिए पुणे फ्रैंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) के मालिक रहे चुके हैं।  
 

आईपीएल 2008 के पहले सीजन में इसमें आठ टीमें शामिल थी। बाद में कुछ नई टीम इसमें शामिल हुई जबकि कुछ इससे हट गई। मौजूदा समय में भी दुनिया की इस सबसे महंगी क्रिकेट लीग में आठ टीमें भाग ले रही हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले घोषणा की थी कि आईपीएल 2022 से इस लीग में दो और नई टीमें शामिल होंगी। इन दो नई टीमों के रूप में लखनऊ फ्रैंचाइजी और अहमदाबाद फ्रैंचाइजी शामिल हुई है। आइए एक नजर डालते हैं कि 2008 से लेकर अब अबतक आईपीएल की कौन सी टीम के लिए कितने की बोली लगी है। 

मुंबई इंडियंस: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के नाम अबतक पांच आईपीएल खिताब हैं। मुंबई स्थित फ्रैंचाइजी को जाने-माने बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडिया लिमिटेड ने 111.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से खरीदा था। पहले सीजन के दौरान किसी टीम के लिए यह सबसे महंगी बोली थी।

चेन्नई सुपर किंग्स: मुंबई इंडियंस के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स भी आईपीएल टूर्नामेंट की सबसे बड़ी टीमों में से एक है। चेन्नई पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार खिताब जीत चुकी है। चेन्नई स्थित टीम को इंडिया सीमेंट्स ने 91 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से खरीदा था।

कोलकाता नाइट राइडर्स: कोलकाता स्थित फ्रैंचाइजी ने अबतक दो आईपीएल खिताब जीते हैं और इसका स्वामित्व शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के पास है। 2008 में टीम को 75.09 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से खरीदा गया था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 2008 में आईपीएल नीलामी के दौरान दूसरी सबसे बड़ी बोली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए लगाई गई थी। इस फ्रैंचाइजी को विजय माल्या के यूनाइटेड ब्रेवरीज समूह ने 111.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से खरीदा था। उस समय माल्या के पास फॉर्मूला वन टीम भी थी।

राजस्थान रॉयल्स: आईपीएल में सबसे पहले खिताब जीतने वाली टीम जयपुर स्थित, राजस्थान रॉयल्स थी। टीम को इमर्जिंग मीडिया के नेतृत्व वाले एक संघ ने 67 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹ 270 करोड़) की कीमत में खरीदा था।

दिल्ली डेयरडेविल्स: दिल्ली स्थित फ्रैंचाइजी को अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जाना जाता है। इस फ्रैंचाइजी को 2008 में जीएमआर ग्रुप ने 84 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर खरीदा था। टीम अबतक एक बार ही फाइनल में पहुंची है। 

डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद: हैदराबाद फ्रैंचाइजी का नाम बदलकर अब सनराइजर्स हैदराबाद कर दिया गया है। हालांकि, टूर्नामेंट के शुरुआती वर्षों के दौरान, फ्रैंचाइजी को हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के रूप में जाना जाता था। टीम को डैक्कन क्रॉनिकल ने 107 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत में खरीदा था।

किंग्स इलेवन पंजाब: इस फ्रैंचाइजी को पंजाब किंग्स के जाना जाता है। मोहाली स्थित टीम को पहले किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जाना जाता था। प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, करण पॉल और डाबर के मोहित बर्मन के स्वामित्व वाली टीम को 76 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से खरीदा गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें