Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL auction 2024 predictions Who is going to break Sam Curran record of Most expensive Player ever in IPL Auction History
IPL 2024 Auction predictions: क्या इस बार टूटेगा 20 करोड़ का मार्क, जानिए कौन से खिलाड़ी हैं रेस में

IPL 2024 Auction predictions: क्या इस बार टूटेगा 20 करोड़ का मार्क, जानिए कौन से खिलाड़ी हैं रेस में

संक्षेप:

IPL 2024 Auction predictions के जरिए जानिए क्या इस बार 20 करोड़ का मार्क टूटेगा, क्योंकि कई टीमों के पास 30-30 करोड़ रुपये से ज्यादा का पर्स बाकी है। इनमें ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी रेस में हैं। 

Tue, 19 Dec 2023 10:20 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास में कई बार ऐसा देखने को मिलता है, जब मिनी ऑक्शन में बड़ी-बड़ी बोली टीमों द्वारा लगाई जाती है और इस लीग के ऑक्शन के इतिहास के रिकॉर्ड टूट जाते हैं। अभी तक एक प्लेयर के लिए सबसे ज्यादा बड़ी बोली सैम करन के लिए लगी थी, जब पिछले साल उनको मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने साढ़े 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। सैम करन का ये रिकॉर्ड आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में टूट सकता है। 

पंजाब किंग्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैम करन पर मोटी रकम खर्च की थी, लेकिन उनका प्रदर्शन टूर्नामेंट में अच्छा नहीं रहा था। वहीं, आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरोन ग्रीन हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने साढ़े 17 करोड़ रुपये में पिछले साल खरीदा था। हालांकि, इस बार ये रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है और कौन से वे खिलाड़ी हैं, जो इससे भी ज्यादा रकम हासिल कर सकते हैं, ये जान लीजिए। यहां तक कि इस बार 20 करोड़ रुपये का मार्क भी कोई खिलाड़ी छू सकता है। इसकी संभावना है, क्योंकि कई टीमों के पास मोटा पर्स है। 

ये भी पढ़ेंः IPL 2024 Auction Live : आईपीएल ऑक्शन 2024 के लिए 333 खिलाड़ी हुए हैं शॉर्टलिस्ट, 77 की चमकेगी किस्मत

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसे मिल सकते हैं 20 करोड़? 

आईपीएल 2024 ऑक्शन में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जो 20 करोड़ के मार्क को छू सकते हैं। पैट कमिंस साढ़े 15 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स से साल 2020 में हासिल कर चुके हैं। वहीं, मिचेल स्टार्क ऐसे गेंदबाज हैं, जो किसी भी फेज में गेंदबाजी कर सकते हैं। ऐसे में कई टीमें हैं, जो 20 करोड़ भी मिचेल स्टार्क पर लुटा सकती हैं। 3 बार के वर्ल्ड कप चैंपियन 8 साल के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी भी 20 करोड़ के आसपास पहुंच सकते हैं। उनके अलावा रचिन रविंद्र भी मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। कोएट्जी की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, जबकि रचिन की बेस प्राइस 50 लाख रुपये है।  

क्या किसी भारतीय को मिल सकते हैं 20 करोड़? 

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ियों की टॉप 10 की लिस्ट में दो ही भारतीय खिलाड़ी हैं। इनमें एक युवराज सिंह और दूसरे ईशान किशन हैं। हालांकि, आईपीएल के आने वाली सीजन में शार्दुल ठाकुर और हर्षल पटेल की किस्मत भी चमक सकती है। दोनों दो-दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ ऑक्शन टेबल पर होंगे, लेकिन इन ऑलराउंडर्स के लिए कई टीमें बोली लगा सकती हैं और ये बोली 15 करोड़ तक जा सकती है। हालांकि, 20 करोड़ इन खिलाड़ियों के लिए कोई भी फ्रेंचाइजी खर्च नहीं करना चाहेगी। 

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |