IPL Auction: शार्दुल ठाकुर समेत दिल्ली कैपिटल्स रिलीज कर सकती हैं ये 3 खिलाड़ी, जानें वजह
दिल्ली कैपिटल्स शार्दुल ठाकुर समेत मंदीप सिंह और केएस भरत को रिलीज कर सकती है। 15 नवंबर तक टीमों द्वारा खिलाड़ियों की सूची सौंपने के बाद कयास लगाे जा रहे हैं कि दिसंबर में IPL 2023 की नीलामी होगी।

इस खबर को सुनें
एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच अपने चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ आईपीएल 2023 के लिए तैयारियों शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो 15 नवंबर तक सभी टीमों को उन खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपनी है जिन्हें टीम रिटने करना चाहती है। इस बीच खबर आ रही है कि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स शार्दुल ठाकुर समेत तीन खिलाड़ी रिलीज कर सकती है। 15 नवंबर तक टीमों द्वारा खिलाड़ियों की सूची सौंपने के बाद कयास लगाे जा रहे हैं कि दिसंबर मिड में आईपीएल 2023 की नीलामी होगी।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स की टीम शार्दुल ठाकुर समेत मंदीप सिंह और केएस भरत को रिलीज कर सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर पर 10.75 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था, मगर उनका परफॉर्मेंस कीमत के बराबर नहीं रहा। उन्होंने आईपीएल 2022 में खेले 14 मुकाबलों में 15 विकेट लेने के साथ 120 रन बनाए थे। इस दौरान 31 साल के इस खिलाड़ी का इकॉनमी 10 के करीब रहा था, वहीं औसत 31.5 का था। दिल्ली कैपिटल्स से पहले शार्दुल चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे और धोनी की अगुवाई में उनका परफॉर्मेंस इससे कई गुना ज्यादा अच्छा रहा था।
रिपोर्ट की माने तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर उन्हें कम कीमत में अपनी टीम में वापस शामिल कर सकती है। वहीं अन्य दोनों खिलाड़ियों के साथ टीम ऐसा कुछ कर सकती है। मंदीप को दिल्ली ने जहां 1.10 करोड़ में खरीदा था, वहीं इस टीम ने केएस भरत पर 2 करोड़ रुपए खर्च किए थे।