IPL Auction 2022: गुजरात टाइटन्स में ऑलराउंडर्स की भरमार, हेड कोच आशीष नेहरा ने बताई ऐसी टीम चुनने की वजह

Namita Shukla भाषा, बेंगलुरु
share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने जमकर नोट उड़ाए। नई फ्रेंचाइजी टीम गुजरात टाइटन्स ने अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स को जगह दी है।...

IPL Auction 2022: गुजरात टाइटन्स में ऑलराउंडर्स की भरमार, हेड कोच आशीष नेहरा ने बताई ऐसी टीम चुनने की वजह

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने जमकर नोट उड़ाए। नई फ्रेंचाइजी टीम गुजरात टाइटन्स ने अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स को जगह दी है। हेड कोच आशीष नेहरा ने इसके पीछे की वजह बताई है। नेहरा का मानना है कि गुजरात टाइटन्स ने मजबूत, ऑलराउंड टीम तैयार की है लेकिन इस नई इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी की सफलता इस पर निर्भर करती है कि खिलाड़ी एकजुट होकर कैसे खेलेंगे।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज नेहरा मेगा ऑक्शन में वर्ल्ड कप विजेता टीम के कोच रहे गैरी कर्स्टन के साथ मौजूद थे, जो टीम के बैटिंग कोच भी हैं। यह पूछने पर कि क्या गुजरात टाइटन्स ने मजबूत टीम तैयार की है, नेहरा ने कहा, 'हां, सिर्फ गुजरात टाइटन्स ही नहीं, आईपीएल की सभी टीम अच्छी हैं।' उन्होंने कहा, 'यह इस पर निर्भर करेगा कि वे एक साथ कैसा प्रदर्शन करते हैं, एक साथ सामंजस्य कैसे बैठाते हैं। मैंने ऑक्शन के बाद देखा है कि कई टीम सबसे मजबूत नजर आती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह आईपीएल जीतेगी। ऐसा कभी नहीं होता। यह इस तरह काम नहीं करता, खेल इस तरह काम नहीं करता।'

इस सीजन में आईपीएल में खेलने वाली दो नई टीम में से एक गुजरात टाइटन्स की अगुवाई भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करेंगे। कप्तान हार्दिक के अलावा फ्रेंचाइजी ने आठ और ऑलराउंडर अपने साथ जोड़े हैं, जिसमें राहुल तेवतिया भी शामिल हैं जिन्हें टीम ने नौ करोड़ रुपये में खरीदा। नेहरा ने कहा, 'यह नई फ्रेंचाइजी है और हम काफी अच्छी, ऑलराउंड टीम तैयार करने में सफल रहे हैं। जब आप टी20 फॉर्मेट की बात करते हो तो आपको ऑलराउंडर की जरूरत होती है और हमने ऐसा किया है।'

गुजरात की टीम में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज जेसन रॉय, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड, भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन शामिल हैं।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।