फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट IPL Auction 2019: युवराज सिंह 1 करोड़ के बेस प्राइज में, जानिए अन्य प्लेयर्स का हाल

IPL Auction 2019: युवराज सिंह 1 करोड़ के बेस प्राइज में, जानिए अन्य प्लेयर्स का हाल

दिसंबर में होने वाली आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले नामी खिलाडि़यों का बेस प्राइज फिक्स किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा बेस प्राइज 2 करोड़ रूपए रखा गया है। हैरानी वाली बात यह है कि इतना बेस...

 IPL Auction 2019: युवराज सिंह 1 करोड़ के बेस प्राइज में, जानिए अन्य प्लेयर्स का हाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 05 Dec 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

दिसंबर में होने वाली आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले नामी खिलाडि़यों का बेस प्राइज फिक्स किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा बेस प्राइज 2 करोड़ रूपए रखा गया है। हैरानी वाली बात यह है कि इतना बेस प्राइज किसी भी भारतीय को नहीं मिला है। सबसे ज्यादा जिस भारतीय खिलाड़ी को बेस प्राइज है, वो जयदेव उनादकट हैं। उनका बेस प्राइज 1.5 करोड़ है। बता दें कि पिछली साल की आईपीएल नीलामी में भी जयदेव उनादकट को सबसे ज्यादा पैसा मिला है और वे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरे थे।

अन्य भारतीय की बात करें तो युवराज सिंह, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल को एक करोड़ के बेस प्राइज में रखा गया है। 2019 में ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच इस बार की आईपीएल नीलामी से दूरी बनाए हैं। बता दें कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया टीम भारत के लंबे दौरे पर होगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी और इसके तुरंत बाद एशेज सीरीज भी खेलेगी।

अन्य बड़े नामों की बात की जाए तो इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का नाम दो करोड़ के बेस प्राइज में शामिल हो गया है। उनको भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाने का इनाम मिला है। इसके अलावा लसिथ मलिंगा जो कि मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल थे, को भी इस ब्रैकेट में जगह मिली है। वहीं ब्रैंडन मैकुलम, डी शॉर्ट और कोरी एंडरसन को भी दो करोड़ का बेस प्राइज मिला है। साउथ अफ्रीका के तेज सनसनी डेल स्टेन का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रूपए तय किया गया है।

IPL 2019:नीलामी के लिए 232 विदेशी समेत 1003 प्‍लेयर्स ने कराया पंजीकरण

IPL:रेयान हैरिस बने पंजाब के गेंदबाजी कोच, लेंगे वेंकटेश प्रसाद की जगह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें