चोटिल और रिप्लेस खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, आईपीएल 2024 से पहले देखिए सभी टीमों की अपडेटेड स्क्वॉड
आईपीएल 2024 का आगाज शुक्रवार से होने वाला है। इससे पहले कई टीमों के खिलाड़ियों ने चोट और निजी कारणों की वजह से नाम वापस ले लिया है। उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो चुका है।
आईपीएल का आगामी सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम में शुक्रवार को खेला जाएगा। सभी टीमों की तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने सिर्फ 17 दिन के शेड्यूल का ऐलान किया है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसके कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पूरे शेड्यूल की घोषणा बाद में करेगा।
सभी टीमें आईपीएल के अगले सीजन के लिए तैयार हैं, हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले कई टीमों को बड़े झटके लगे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने चोट की वजह से नाम वापस ले लिया है, जबकि कुछ निजी कारणों की वजह से आगामी टूर्नामेंट से हट गए हैं। यहां हम आपको सभी टीमों के चोटिल खिलाड़ियों और रिप्लेसमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।
आईपीएल 2024 स्क्वॉड अपडेटेड
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।
चोटिल खिलाड़ी: डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे।
दिल्ली कैपिटल्स:
ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नार्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।
चोटिल और नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी: हैरी ब्रूक, लुंगी एनगिडी।
गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन
चोटिल और नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, रॉबिन मिंज।
कोलकाता नाइट राइडर्स:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।
चोटिल और नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी: जेसन रॉय, गस एटकिंसन।
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद। अरशद खान.
चोटिल और नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी: मार्क वुड।
मुंबई इंडियंस:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
चोटिल और नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी: जेसन बेहरनडॉर्फ, दिलशान मदुशंका, सूर्यकुमार यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
फाफ डुप्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
पाकिस्तान से शिफ्ट की जाएगी ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025? PCB चेयरमैन ने दिया ये बयान
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा , अवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर।
नाम वापस लेने वाले और चोटिल खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा।
पंजाब किंग्स:
शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विदवथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।
सनराइजर्स हैदराबाद:
अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।