IPL 2024 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की जीत से चेन्नई सुपर किंग्स ने खोया नंबर-1 का ताज, इस टीम ने मारी बाजी; देखें टॉप-4

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2024 Points Table- आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के साथ गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज खो दिया है।

ipl 2024 points table

IPL 2024 Points Table- गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की यह सीजन की पहली हार है। इस हार के साथ चेन्नई ने आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज खो दिया है। जी हां, चेन्नइ सुपर किंग्स इस हार के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है, वहीं उनकी हार से कोलकाता नाइट राइडर्स को फायदा पहुंचा है। केकेआर अब आईपीएल 2024 की नई टेबल टॉपर टीम बन गई है। सीएसके और केकेआर दोनों के 4-4 अंक है, मगर बेतर नेट रन रेट होने की वजह से कोलकाता पहले तो चेन्नई दूसरे पायदान पर है।

IPL 2024 में पहली बार बैटिंग करके एमएस धोनी ने बनाया रिकॉर्ड, टी20 में 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बने

वहीं ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला है। डीसी को सीजन के तीसरे मुकाबले में जाकर पहली जीत का स्वाद चखने को मिला है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर पहुंच गई है।

दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत से पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नुकसान हुआ है। यह दोनों टीमें क्रमश: 8वें और 9वें स्थान पर खिसक गई है।

DC vs CSK: धोनी आए और छा गए, चौके-छक्कों की बारिश से जीता दिल; आखिरी ओवर में अलग लेवल का कहर

वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में एकमात्र ऐसी टीम रह गई है जिसका खाता अभी तक नहीं खुला है। एमआई ने अभी तक खेले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आज यानी 1 अप्रैल को टीम अपना पहला होम मैच वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। उम्मीद है इस मैच में मुंबई इंडियंस का भी जीत का खाता खुलेगा।

आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट

टीम मैच जीत हार टाई नोट रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
कोलकाता नाइट राइडर्स 2 2 0 0 0 4 +1.047
चेन्नई सुपर किंग्स 3 2 1 0 0 4 +0.976
राजस्थान रॉयल्स 2 2 0 0 0 4 +0.800
गुजरात टाइटंस 3 2 1 0 0 4 -0.738
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 0 2 +0.204
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 1 1 0 0 2 +0.025
दिल्ली कैपिटल्स 3 1 2 0 0 2 -0.016
पंजाब किंग्स 3 1 2 0 0 2 -0.337
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 1 2 0 0 2 -0.711
मुंबई इंडियंस 2 0 2 0 0 0 -0.925

कैसा रहा दिल्ली वर्सेस चेन्नई मैच?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कप्तान ऋषभ पंत (51) और डेविड वॉर्नर (52) के अर्धशतक के दम पर 191 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान पृथ्वी शॉ ने भी 43 रनों की धुआंधार पारी खेली। मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र फ्लॉप साबित हुए जिसके बाद दबाव अजिक्य रहाणे (45) और डेरिल मिचेल (34) पर आ गया। दोनों ने सीएसके की पारी को संभालने की कोशिश की, मगर मैच उनके हाथों से निकलता गया। अंत में धोनी ने आकर 16 गेंदों पर 37 रन बनाए, मगर वह टीम के काम नहीं आ सके। खलील अहम दिल्ली की जीत के हीरो रहे जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।