फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटजोस बटलर ने डुबोई राजस्थान रॉयल्स की नैया, आईपीएल 2023 में चार बार बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

जोस बटलर ने डुबोई राजस्थान रॉयल्स की नैया, आईपीएल 2023 में चार बार बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर जारी सीजन में बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। आईपीएल 2023 में चार बार वह जीरो पर आउट हुए हैं। उन्होंने जारी सीजन में 392 रन बनाए हैं।

जोस बटलर ने डुबोई राजस्थान रॉयल्स की नैया, आईपीएल 2023 में चार बार बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
Himanshu Singhलाइव हिन्ुस्तान,नई दिल्लीSun, 14 May 2023 09:27 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के लिए आईपीएल का 16वां सीजन अच्छा नहीं गया है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले जोस बटलर जारी सीजन में बल्ले से अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। पिछले सीजन की तुलना में उनका ये सीजन बेहद खराब रहा है। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल 2023 में 13 मैच खेल चुके हैं, जिसमें से 4 मैच में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। उनके जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल का बल्ले ने जारी सीजन में तहलका मचा रखा है, इस वजह से बटलर के प्रदर्शन पर किसी का ज्यादा ध्यान नहीं गया है। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में जोस बटलर एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। आरसीबी द्वारा मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अगले ओवर में जोस बटलर भी बिना रन बनाए आउट हो गए। इसी के साथ उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह एक सीजन में चार बार जीरो पर आउट होने वाले सावतें बल्लेबाज बन गए हैं। एक सीजन में सबसे पहली बार चार बार जीरो पर आउट होने वाले हर्षल गिब्स हैं, जोकि 2009 में दिल्ली कैपिटल्स (डेयरडेविल्स) के लिए खेल रहे थे। 

राजस्थान रॉयल्स के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, RCB ने दिन में दिखाए तारे; आईपीएल के इतिहास का बनाया तीसरा

आईपीएल 2023 में जोस बटलर ने 13 मैचों में 30.15 के औसत और 141 के स्ट्राइक रेट से 392 रन बनाए हैं। जारी सीजन में उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं आईपीएल 2022 में जोस बटलर ने दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 17 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। पिछले सीजन बटलर ने 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे। वह पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। लेकिन आईपीएल 2023 में वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं, जिसके कारण टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के करीब पहुंच गई है। 

आईपीएल के एक सीजन में 4 बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज:
हर्शेल गिब्स (डीसी, 2009)
मिथुन मन्हास (पीडब्ल्यूआई, 2011)
मनीष पांडे (पीडब्ल्यूआई, 2012)
शिखर धवन (डीसी, 2020)
इयोन मोर्गन (केकेआर, 2021)
निकोलस पूरन (SRH, 2021)
जोस बटलर (आरआर, 2023)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें