फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटPBKS vs DC Highlights: दिल्ली ने मुश्किल की पंजाब की प्लेऑफ की राह, लिविंगस्टोन की तूफानी पारी पर फिरा पानी

PBKS vs DC Highlights: दिल्ली ने मुश्किल की पंजाब की प्लेऑफ की राह, लिविंगस्टोन की तूफानी पारी पर फिरा पानी

Punjab Kings vs Delhi Capitals Highlights, IPL Match 64: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 में बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की। इस हार के बाद पंजाब की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

PBKS vs DC Highlights: दिल्ली ने मुश्किल की पंजाब की प्लेऑफ की राह, लिविंगस्टोन की तूफानी पारी पर फिरा पानी
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 17 May 2023 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 15 रन से मात दी। दिल्ली ने धर्मशाला के मैदान पर 213/2 का विशाला स्कोर खड़ा किया और पंजाब को 198/8 पर रोक दिया। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने तूफानी पारी खेली लेकिन उसपर पानी फिर गया। उन्होंने 48 गेंदों का सामना करने के बाद 94 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के मारे। इस हार के साथ पंजाब की प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। पंजाब की यह सातवीं हार है और वो 13 मैचों में 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर हैं। वहीं, दिल्ली पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। हालांकि, दिल्ली पांचवीं जीतकर 10वें से नौवें स्थान पर पहुंच गई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही। कप्तान शिखर धवन शून्य पर दूसरे ओवर में आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह (19 गेंदों में 22) और अथर्व तायडे (42 गेंदों में 55) ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। प्रभसिमरन सातवें ओवर में पवेलियन लौटे। वहीं, तायड धीमी बल्लेबाज के कारण 16वें ओवर में रिटायर्ड आउट हुए। उनकी जगह बैटिंग के लिए जितेश शर्मा आए मगर खाता नहीं खुला। शाहरुख खान ने 6 और सैमर करन ने महज 11 रन बनाए। हरप्रीत बराड़ (0) का बल्ला भी खामोश रहा। चौथे नंबर पर उतरे लिविंगस्टोन ने अंत तक मजबूती से मोर्चा संभाला लेकिन दूसरी छोर से साथ नहीं मिला। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 33 रन चाहिए थे और इशांत शर्मा ने 17 रन खर्च किए। दिल्ली की ओर से इशांत औ नॉर्किया ने दो-दो शिकार किए। खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। पंजाब के दो प्लेयर रनआउट हुए।

इससे पहले, दिल्ली ने टॉस गंवाने के बाद दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 213 रन जुटाए। डीसी के लिए राइली रोसौव ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 37 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 38 गेंदों में 54 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का मारा। शॉ ने कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। वॉर्नर 11वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों में 46 रन का योगदान दिया। उन्होंने 5 चौके और 2 सिक्स ठोके। इसके बाद, शॉ ने रोसौव के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की पार्टनरशिप की। शॉ 15वें ओवर में पवेलियन लौटे। वहीं, रोसौव ने फिलिप साल्ट के संग तीसरे विकेट के लिए 65 रन की अटूट साझेदारी की। साल्ट 14 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े। पंजाब के लिए दोनों विकेट सैम करन ने चटकाए।

Punjab vs Delhi Live Cricket Score

Punjab vs Delhi Live Hindi Commentary

PBKS 198/8 (20 ओवर)

DC 213/2 (20 ओवर)

11:16 PM दिल्ली ने 15 रन से मैच जीत लिया है। इशांत शर्मा ने 20वें ओवर में 17 रन खर्च किए। लिविंगस्टोन ने दो छक्के और एक मारा लेकिन अंतिम गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 48 गेंदों में 94 रन की पारी खेली। 

11:07 PM नॉर्खिया द्वारा डाले गए 19वें ओवर में पंजाब को दो विकेट गिरे। सैम करन (5 गेंदों में 11) दूसरी गेंद पर बोल्ड जबकि हरप्रीत बराड़ (0) तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए। लिविंगस्टोन 78 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 33 रन चाहिए।

11:03 PM मुकेश कुमार ने 18वें ओवर में 21 रन खर्च किए। लिविंगस्टोन ने दो और सैम करन ने एक छक्का लगाया। पंजाब को आखिरी दो ओवर में 28 रन की दरकार है। 

10:55 PM पंजाब को पांचवां झटका शाहरुख खान के रूप में लगा है। उन्हें खलील ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। शाहरुख ने 3 गेंदों में 6 रन बनाए। वहीं, लिविंगस्टोन 34 गेंदों में 65 रन बनाकर टिके हैं। पंजाब को जीत के लिए 18 गेंदों में 58 रन चाहिए।

10:50 PM जितेश शर्मा का बल्ला नहीं चला। वह शून्य पर पवेलियन लौट गए। उन्हें नॉर्खिया ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर खलील के हाथों कैच कराया।

10:43 PM अथर्व तायडे रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे गए हैं। वह अब बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सकेंगे। उन्होंने 42 गेंदों में 55 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी जगह बैटिंग के लिए जितेश शर्मा आए हैं। लिविंगस्टोन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:30 PM अथर्व तायडे ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 39 गेंदों में 52 रन बना लिए हैं। लिविंगस्टोन 19 गेंदों में 34 के निजी स्कोर पर हैं।

10:18 PM अथर्व तायडे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 29 गेंदों में 26 रन जोड़ चुके हैं। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन 11 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:05 PM पंजाब का दूसरा विकेट गिर गया है। प्रभसिमरन को अक्षर पटेल ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। उन्होंने यश धुल को कैच दिया। प्रभसिमरन ने 19 गेंदों में 22 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके लगाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए अथर्व (25*) के संग 50 रन जोड़े।

9:55 PM पंजाब ने पावरप्ले में 47 रन जोड़े हैं। टीम को इस दौरान एक झटका लगा। मुकेश कुमार ने छठे ओवर में 11 रन दिए। प्रभसिमरन 21 और अथर्व 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

9:40 PM दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ शिकंजा कस रहा है। प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायडे खुलकर नहीं खेल रहे हैं। शुरुआत तीन ओवर में केवल 10 रन बनाए। प्रभसिमरन 8 और अथर्व 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

9:30 PM पंजाब ने खराब शुआत की है। शिखर धवन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें इशांत शर्मा ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अमन खान के हाथों कैच कराया।

9:10 PM पंजाब को 210 रन का टारगेट मिला है। हरप्रीत बराड़ ने 20वें ओवर में 23 रन लुटाए, जिसमें 2 वाइड शामिल हैं। राइल रोसौव ने दो सिक्स और एक चौका लगाया। वहीं, साल्ट ने अंतिम गेंद पर चौका मारा। रोसौव 82 और साल्ट 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

9:00 PM रोसौव अर्धशतक कंप्लीट कर चुके हैं। वह 32 गेंदों में 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। साल्ट ने 7 गेंदों में 5 रन जुटाए हैं। हरप्रीत बराड़ ने 18वें ओवर में 10 रन दिए।

8:50 PM दिल्ली को दूसरा झटका पृथ्वी शॉ के तौर पर लगा है। उन्होंने 38 गेंदों में 54 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए राइस रोसौव के संग 54 रन जोड़े। शॉ को सैम करन ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्थव तायडे के हाथों लपकवाया। रोसौव 49 और फिलिप साल्ट 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8:40 PM शॉ ने 36 गेंदों में अर्धशतक बना लिया है। यह उनका मौजूदा सीजन का पहला और आईपीएल का 13वां अर्धशतक है। रोसौव उनका बखूबी साध रहे हैं। वह ताबड़तोड़ अंदाज में 16 गेंदों में 36 रन बनाकर टिके हैं।

8:25 PM दिल्ली को पहला झटका कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में लगा है। वॉर्नर फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। उन्हें सैम करन ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन के हाथों कैच कराया। धवन ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। शॉ 46 और राइल रोसौव 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8:10 PM वॉर्नर और शॉ अर्धशशतक की ओर बढ़ रहे हैं। अर्शदीप ने आठवें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 5 रन दिए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। वॉर्नर और शॉ 37 के निजी स्कोर पर हैं।

8:00 PM दिल्ली ने पावरप्ले में अच्छे प्रदर्शन किया है। दिल्ली ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 61 रन जोड़े। वॉर्नर 18 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, शॉ ने 18 गेंदों में 26 रन जुटा लिए हैं।

7:50 PM कगिसो रबाडा की चौथी ओवर में कुटाई हुई। उन्होंने कुल 17 रन लुटाए। शॉ ने पहली गेंद पर चौका लगाया जबकि वॉर्नर पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का मारा। शॉ 10 और वॉर्नर 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

7:35 PM दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉट बैटिंग के लिए उतरे हैं। पंजाब के लिए पहला ओवर सैमन करन ने किया और चार रन दिए। शॉट ने तीन और वॉर्नर ने एक रन बनाया।

7:20 PM पंजाब ने दो बदलाव किए हैं। ऋषि धवन की जगह अथर्व तायडे और सिकंदर रजा की जगह कगिसो रबाडा को मौका मिला है। वहीं, दिल्ली में मिचेल मार्श के स्थान पर एनरिच नॉर्खिया और प्रवीण दुबे की जगह पृथ्वी शॉ आए हैं। मार्श चोट के कारण बाहर हैं।

7:10 PM पंजाब और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

पंजाब: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह और।

दिल्ली: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), राइली रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश धुल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।  

7:00 PM पंजाब ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

6:55 PM पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में 17 मई का दिन काफी लकी रहा है। पंजाब ने अब तक 17 मई को दो मैच खेले हैं और दोनों बार विजयी परचम फहराया है।

6:50 PM पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा।

6:45 PM दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रोवमैन पॉवेल, अमन खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद और मुकेश कुमार।  

6:40 PM पंजाब किंग्स स्क्वॉड 

शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, बलतेज सिंह, कगिसो रबाडा, विध्वथ कावेरप्पा, गुरनूर बराड़, शिवम सिंह, हरप्रीत सिंह भाटिया, मोहित राठी।

6:35 PM दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड 

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, रेली रोसौव, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिपल पटेल, ललित यादव, चेतन सकारिया, लुंगी एनगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, एनरिक नार्जे, रोवमैन पॉवेल, प्रियम गर्ग, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल, सरफराज खान।

6:30 PM पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव

नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 64वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला जा रहा है। पीबीकेएस और डीसी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें