फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2023: रविंद्र जडेजा को उठाते ही धोनी की आंखें भर आई थीं, वीडियो देखकर आप भी रो देंगे

IPL 2023: रविंद्र जडेजा को उठाते ही धोनी की आंखें भर आई थीं, वीडियो देखकर आप भी रो देंगे

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल का पांचवां खिताब जीतने के बाद रविंद्र जडेजा को गोद में उठा लिया। इस दौरान धोनी की आंखें भर आई थीं। इसका वीडियो वायरल हो गया।

IPL 2023: रविंद्र जडेजा को उठाते ही धोनी की आंखें भर आई थीं, वीडियो देखकर आप भी रो देंगे
Namita Shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 30 May 2023 10:19 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 विनिंग सेलिब्रेशन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें भर जाएंगी। आईपीएल के आधिकारिक पेज पर यह वीडियो शेयर किया गया है। सीएसके ने जैसे ही गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया, रविंद्र जडेजा डगआउट की ओर दौड़े। जडेजा को कप्तान एमएस धोनी ने गोदी में उठा लिया। इसका वीडियो तो आप सबने देख लिया होगा, अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें धोनी का क्लोज-अप शॉट है, जिसमें आप उनकी आंखों में आंसू साफ देख सकते हैं। धोनी अपनी भावनाओं पर काबू पाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यह खिताब जीतने के बाद उनकी आंखें भी छलक उठीं।

गिल को भी लगा वही सदमा, जो IPL में पहले सचिन और विराट को लगा था

इस वीडियो को देखकर आप की आंखें भी छलक उठेंगी। इस वीडियो में सीएसके की जीत के समय के ऐसे रिऐक्शन कैद हैं, जो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में धोनी की बेटी जीवा भी उनके गले लगती है और पीछे साक्षी धोनी भी खड़ी नजर आई हैं। धोनी ने अपने फैन्स को अपने अंदाज में ही शुक्रिया भी अदा किया। फाइनल मैच जीतने के बाद धोनी ने कहा कि वह एक सीजन और खेलना चाहेंगे।

दो गेंद पर 10 रन, क्या चल रहा था जडेजा के दिमाग, खुद किया एक्सप्लेन

धोनी ने कहा कि फैन्स ने उन्हें जो सपोर्ट दिया है, जो प्यार दिया है, वह अपने फैन्स को गिफ्ट के तौर यही देंगे कि वह एक सीजन और खेल लें। धोनी ने हालांकि साथ ही कहा कि उन्हें आने वाले कुछ समय में देखना होगा कि उनका शरीर किस तरह का रहता है।