फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी या हार्दिक पांड्या कौन बेहतर कप्तान? दोनों की कप्तानी में खेले आर साइ किशोर से जानें

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी या हार्दिक पांड्या कौन बेहतर कप्तान? दोनों की कप्तानी में खेले आर साइ किशोर से जानें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या दोनों की कप्तानी में खेल चुके आर साइ किशोर ने बताया है कि कैसे दोनों की कप्तानी का तरीका काफी कुछ एक जैसा है।

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी या हार्दिक पांड्या कौन बेहतर कप्तान? दोनों की कप्तानी में खेले आर साइ किशोर से जानें
Namita Shuklaपीटीआई,मुंबईFri, 24 Mar 2023 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात टाइटन्स (जीटी) के स्पिनर आर साइ किशोर कुछ समय चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए भी खेल चुके हैं। ऐसे में वह हार्दिक पांड्या के अलावा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी खेल चुके हैं। साइ किशोर ने बताया कि दोनों की कप्तानी किस तरह से काफी कुछ एक जैसी ही है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार खिताब जीते हैं, जबकि जीटी को डेब्यू सीजन में ही हार्दिक पांड्या ने चैंपियन बनाकर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया।

प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान साइ किशोर ने कहा, 'हार्दिक और माही भाई (धोनी) चीजों को हैंडल करने के मामले में काफी कुछ एक जैसे ही हैं। दोनों ही काफी शांत कप्तान हैं। एक चीज है जिसकी मैं हार्दिक पांड्या में सबसे ज्यादा तारीफ करना चाहूंगा वह यह है कि वह किस तरह से सफलता और असफलता दोनों को ही एक तरह से हैंडल करता है। यह चीज उसे बिल्कुल अलग बनाती है। वह जमीन से जुड़ा है और यह उसके लिए काम भी करता है।'

28 साल के जीटी के स्पिनर ने कहा कि हम पिछले सीजन की तरह एक बार फिर शानदार खेल दिखाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'डिफेंडिंग चैंपियन का टैग हमें लेना है या फिर नहीं यह हमारी च्वॉइस है। हम पिछले सीजन में बढ़िया खेले और इसी वजह से जीते। तो अगर हम पिछली बार ऐसा कर पाए थे तो इस बार भी ऐसा कर सकते हैं, टैग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें