फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटGT vs SRH Highlights: हैदराबाद के लिए 'काल' बने गिल और शमी, गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम

GT vs SRH Highlights: हैदराबाद के लिए 'काल' बने गिल और शमी, गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Highlights, IPL Match 62: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएत) के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की। गुजराता आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंच गई है।

GT vs SRH Highlights: हैदराबाद के लिए 'काल' बने गिल और शमी, गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 15 May 2023 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 34 रन से रौंदा। गुजरात ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 189 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में हैदराबाद 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही जुटा सकी। हैदराबाद के लिए शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 'काल' बन गए। गिल ने शतक ठोका और शमी ने 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए। शमी के अलावा मोहित शर्मा ने भी चार शिकार किए। शमी ने शीर्षक्रम और मोहित ने निचले क्रम को ध्वस्त किया। इस जीत के साथ गुजरात 16वें सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। जीटी के 13 मैचों में 9 जीत के बाद 18 अंक हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं, हैदराबाद (12 मैच, 4 जीत, 8 हार, 8 अंक) मौजूदा सीजन से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स बाहर हुई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने निराशाजनक आगाज किया। अनमोलप्रीत सिंह (5) पहले ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। अभिषेक शर्मा (4), कप्तान एडेन मार्क्रम (10) और राहुल त्रिपाठी, सनवीर सिंह (7) अब्दुल समद (4) का बल्ला भी नहीं चला। मार्को यानस्न ने 3 रन बनाए। हालांकि, हेनरिक क्लासेन (44 गेंदों में 66, चार चौके, तीन छक्के) काफी देर तक एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार (26 गेंदों में 27, तीन चौके) के साथ आठवें विकेट के लिए 68 रन की पार्टनरशिप की। मयंक मारकंडे 18 और  फजलहक 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 188 रन जुटाए। टॉस गंवाने के बाद गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋद्धिमान साहा बिना खाता खोले पहले ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, शुभमन गिल (59 गेंदों में 101, 13 चौके, एक छक्का) और साइ सुदर्शन (36 गेंदों में 47, छह चौके, एक सिक्स) ने दूसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की। इन दोनों को छोड़कर गुजरात का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कप्तान हार्दिक पांड्या (8), डेविड मिलर (7) और राहुल तेवितिया ने 3 रन बनाए। राशिद खान, नूर अहमद और मोहम्मद शमी शून्य पर आउट हुए। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक पांच विकेट चटाए।

Gujarat vs Hyderabad Live Cricket Score

Gujarat vs Hyderabad Live Hindi Commentary

SRH 154/9 (20 ओवर)

GT 188/9 (20 ओवर)*

10:22 PM गुजरात ने 34 रन से मैच अपने ना कर लिया है। हैदराबाद 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 154 रन ही बना सके। हैदराबाद के 9 विकेट गिरे। तेवतिया ने 20वें ओवर में 7 रन दिए। मयंक मारकंडे 18 और फजलहक फारूक 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

10:15 PM भुवनेश्वर भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मोहित ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर राशिदन के हाथों कैच कराया। भुवी ने 26 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 27 रन की पारी खेली।

10:05 PM एसआरएच को आठवां विकेट गिर गया है। शमी ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन का शिकार किया। क्लासेन ने 44 गेंदों में 64 रन बनाए और मिलर को कैच थमा दिया। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के ठोके। भुवनेश्वर कुमार 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:50 PM हैदराबाद ने बुरी तरह लड़खड़ाने के बावजूद सैकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और भुवनेश्वर कुमार हैं। क्लासेन ने फिफ्टी जड़ दी है। वह 56 और भुवी 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:30 PM गुजरात ने सातवां विकेट खो दिया है। मार्को यानसन नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 6 गेंदों में 3 रन जोड़े। उनका शिकार मोहित ने किया।

10:15 PM मोहित शर्मा ने सातवें ओवर में हैदराबाद को दो झटके दिए। उन्होंने पहली गेंद पर सनवीर सिंह और चौथी गेंद पर अब्दुल समद को पवेलियन की राह दिखाई। सनवीर ने 7 और समद ने 4 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 16 और मार्को यानसन 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:00 PM शमी ने एक और शिकार किया है। उन्होंने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान एडेन मार्क्रम को आउट किया। उन्होंने दासुन शनाका को कैच दिया। मार्क्रम 10 गेंदों में 10 रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया। हेनरिक क्लासेन 7 और सनवीर सिंह 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

9:50 PM शमी ने गुजरात को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी को अपने जाल में फंसा लिया। त्रिपाठी ने राहुल तेवतिया को कैच दिया। उन्होंने 2 गेंदों में केवल 1 रन बनाया।

9:45 PM हैदराबाद को दूसरा झटका अभिषेक शर्मा के तौर पर लगा है। उन्होंने 5 गेंदों में 4 रन बनाए। अभिषेक को यश दयाल ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर साहा को कैच कराया।

9:40 PM हैदराबाद ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की है। अनमोलप्रीत सिंह 4 गेंदों केवल 5 रन बना सके। उन्होंने मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद खान के हाथों कैच लपकवाया।

9:20 PM हैदराबाद को 189 रन का टारगेट मिला है। भुवनेश्वर ने 20वें ओवर में कातिलाना गेंदबाजी की, जिसमें चार विकेट गिरे। शुभमन गिल (101) ने पहली गेंद पर समद और राशिद खान (0) ने दूसरी गेंद पर क्लासेन को कैच दिया। नूर अहमद तीसरी गेंद पर रनआउट हुए। पांचवीं गेंद पर शमी ने यासनसन को कैच थमाया। उनका भी खाता नहीं खुला। जीटी ने आखिरी ओवर में केवल 2 रन जोड़े।

9:07 PM शुभमन गिल ने शतक ठोक दिया है। उन्होंने 56 गेंदों में 100 रन कंप्लीट किए। उन्होंने इस दौरान 13 चौके और 1 छक्का लगाया। 

9:05 PM फजलहक ने गुजरात को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 18वें ओवर की तीसीर गेंद पर राहुल तेवतिया का शिकार किया। तेवतिया ने 3 गेंदों में 3 रन बनाए। गिल 99 और दासुना शनाका 2 के निजी स्कोर पर हैं।

9:00 PM गुजरात को तीसरा झटका डेविड मिलर के रूप में लगा है। मिलर ने 5 गेंदों में 7 रन जुटाए। उन्हें नटराजन ने कप्तान मार्क्रम के हाथों कैच लपकवाया। गिल 97 और राहुल तेवतिया 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:55 PM गुजरात का तीसरा विकेट कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में गिरा है। उन्होंने 6 गेंदों में महज 8 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। पांड्या को भुवनेश्वर ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। वह बड़ा लगाने के चक्कर में राहुल त्रिपाठी को कैच थमा बैठे। गिल 95 के निजी स्कोर पर हैं।

8:45 PM गुजरात को दूसरा झटका साइ सुदर्शन के तौर पर लगा है। उन्होंने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का मारा। उन्हें यानसन ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर नटराजन के हाथों कैच कराया। गिल 90 और हार्दिक पांड्या 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8:30 PM गिल और सुदर्शन का तोड़ हैदराबाद के गेंदबाजों को नहीं मिला है। गिल के बाद सुदर्शन भी अर्धशतक जमाने की ओर हैं। गिल 66 और सुदर्शन 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:10 PM शुभमन गिल ने 22 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने नटराजन द्वारा डाले गए आठवें ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। गिल 58 और सुदर्शन 23 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

8:00 PM जीटी ने पावरप्ले में 65 रन जुटाए हैं। हैदराबाद को पहला विकेट पहले ओवर में मिल गया लेकिन उसके बाद गेंदबाज विकेट को तसर गए हैं। गिल 36 और सुदर्शन 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

7:50 PM गुजरात ने चार ओवर में 50 का आंकड़ा छू लिया है। फजलहक फारूकी ने चौथे ओवर में 18 रन लुटाए। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बखूबी मोर्चा संभाला रखा है। गिल 28 और सुदर्शन 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

7:35 PM गुजरात ने खराब शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा शून्य पर आउट हो गए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया।

7:28 PM हैदराबाद ने एक बदलाव करते किया है। ग्लेन फिलिप्स की जगह मार्को यानसन को मौका मिला है। गुजरात ने दासुन शनाका को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया है। चोटिल विजय शंकर की जगह साई सुदर्शन को शामिल किया गया है।

7:18 PM गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद

7:15 PM सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन 

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्क्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन।

7:10 PM गुजरात की टीम आज पर्पल कलर की ड्रेस में मैदान पर उतरी है। जीटी ने कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए पर्पल जर्सी  है। टॉस के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि यह कैंसर रोगियों सपोर्ट करने के लिए एक विशेष पहल है। हमने वास्तव में अच्छी क्रिकेट खेला है। तालिका में टॉप पर होना उतना मायने नहीं रखता। आपको अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।

7:00 PM हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद हैदराबाद के कप्तान मार्क्रम ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ऐसा लग रहा है कि विकेट पर नमी है। हम वास्तव में अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन लाइन से आगे नहीं बढ़ रहे। 

6:55 PM जीटी-एसआरएच की प्लेइंग-11

गुजरात: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या/केएस भरत, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।

हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी।

6:45 PM गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड 

 हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर),विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद, शुभमन गिल, श्रीकर भरत, साई सुदर्शन, दासुन शनाका, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, शिवम मावी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, यश दयाल।

6:40 PM सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड 

एडेन मार्क्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, विवरांत शर्मा, मार्को यानसेन, नितीश रेड्डी, आदिल राशिद, मयंक अग्रवाल, अकील होसेन, समर्थ व्यास, मयंक डागर, उपेंद्र यादव, हैरी ब्रूक, कार्तिक त्यागी, संवीर सिंह, उमरान मलिक।

6:30 PM गुजरात टाइटंस बनाम  सनराइजर्स हैदराबाद लाइव

नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 62वां मैच गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। जीटी और एसआरएच के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें