CSK vs RR IPL 2023 Highlights : राजस्थान रॉयल्स ने एमएस धोनी का किला भेदा, रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराया
IPL 2023 : राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन रन से हरा दिया है। राजस्थान रॉयल्स द्वारा मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 172 रन ही बना सकी।
CSK vs RR : राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हरा दिया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम डेवोन कॉनवे के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। इसी के साथ मुंबई इंडियंस के बाद राजस्थान रॉयल्स दूसरी टीम बन गई है, जिसने दो या उससे ज्यादा बार चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक स्टेडियम में हराया हो।
राजस्थान द्वारा मिले 175 रनों के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेवोन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। रहाणे 19 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। शिवम ने 8 रन बनाए। इसके बाद मोईन अली, अंबाती और डेवोन कॉनवे सात गेंद के अंदर पवेलियन लौट गए। कॉनवे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवरों में जडेजा और धोनी ने बड़े शॉट लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिरी दो ओवर में टीम को जीत के लिए 40 रन चाहिए थे। टीम ने 19वें ओवर में 19 रन बनाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थ। लेकिन चेन्नई की टीम आखिरी ओवर में 17 रन ही बना सकी।
राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए हैं। जोस बटलर 52 रन बनाकर आउट हुए। जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 38 रन बनाए। सुपरकिंग्स की तरफ से रविंद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार दंशपांडे ने दो-दो विकेट चटकाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। देवदत्त 26 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने 9वें ओवर में दो विकेट चटकाए। पडिक्कल के बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अश्विन ने कुछ बड़े शॉट खेलकर तेजी से रन बटोरे। हालांकि वह 22 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्का लगाया। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 33 गेंद में 50 रन पूरा किया। वह 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिमरोन हेटमायर ने 18 गेंद में 30 रन बनाए।
CSK vs RR IPL 2023 Match LIVE Scorecard
Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Match LIVE Hindi Commentary
Rajasthan Royals : 175/8 (20)
Chennai Super Kings : 172/6 (20)
11:25 PM CSK vs RR IPL 2023 : राजस्थान ने चेन्नई को हराया
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रन से हरा दिया है। आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन बनाने थे लेकिन चेन्नई की टीम 17 रन ही बना सकी।
11:16 PM Ipl live score CSK vs RR : आखिरी ओवर का रोमांच
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर डाला। शुरुआती दो गेंद वाइड गई। इसके बाद पहली गेंद धोनी मिस कर गए। लेकिन दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। और फिर तीसरी गेंद पर भी छक्का मारा। चौथी गेंद पर धोनी को एक रन मिला। पांचवीं गेंद पर जडेजा भी सिर्फ एक रन ले सके। आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। लेकिन अंतिम गेंद पर धोनी यॉर्कर गेंद पर सिर्फ एक रन बना सके।
11:12 PM CSK vs RR live : चेन्नई को आखिरी ओवर में बनाने हैं 21 रन
सीएसके ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं। टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंद में 21 रन चाहिए। जडेजा (24) और धोनी 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:06 PM CSK vs RR IPL 2023 : जीत के लिए चाहिए 40 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं। 18वें ओवर में धोनी ने एक छक्का और एक चौका लगाया। टीम को जीत के लिए 12 गेंद में 40 रन चाहिए।
10:55 PM CSK vs RR Live score : डेवोन कॉनवे अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 38 गेंद में 50 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए।
10:50 PM Ipl live score CSK vs RR : अंबाती हुए आउट
सीएसके की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। चहल ने अंबाती को आउट करके चेन्नई को पांचवां झटका दिया। अंबाती एक रन बनाकर आउट हुए।
10:45 PM CSK vs RR live : चेन्नई का चौथा विकेट गिरा
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर मोईन अली 10 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। एडम जंपा ने उन्हें कैच आउट करवाया।
10:33 PM CSK vs RR IPL 2023 : शिवम दुबे हुए आउट
शिवम दुबे 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। चेन्नई का ये तीसरा विकेट गिरा है।
10:20 PM CSK vs RR Live score : चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा विकेट गिरा
बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 19 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रहाणे और कॉनवे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। रहाणे ने दो चौके और एक छक्का लगाए।
10:06 PM Ipl live score CSK vs RR : कॉनवे और रहाणे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे के बीच दूसरे विकेट के लिए 34 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। रहाणे 22 और कॉनवे 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9:52 PM CSK vs RR live : संदीप ने छोड़ा मुश्किल कैच
एडम जंपा के ओवर में संदीप ने कॉनवे का कैच छोड़ा और फिर गेंद चौके के लिए चली गई। चेन्नई ने 5 ओवर में 35 रन बना लिए हैं।
9:40 PM CSK vs RR IPL 2023 : ऋतुराज हुए आउट
सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 10 गेंद में 8 रन बनाए। संदीप शर्मा ने उन्हें आउट किया।
9:30 PM CSK vs RR Live score : चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर हैं। पहले ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ गायकवाड़ ने एक चौका लगाया। इस ओवर में सात रन बना।
9:10 PM Ipl live score CSK vs RR : राजस्थान ने बनाए 175 रन
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए हैं। टीम के लिए जोस बटलर ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 38 रन बनाए। सुपरकिंग्स की तरफ से रविंद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार दंशपांडे ने दो-दो विकेट चटकाए।
9:01 PM CSK vs RR live : राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बना लिए हैं। हेटमायर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:52 PM CSK vs RR IPL 2023 : राजस्थान का पांचवां विकेट गिरा
सलामी बल्लेबाज जोस बटलर 36 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पारी में उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया।
8:42 PM CSK vs RR Live score : अश्विन ताबड़तोड़ पारी खेलकर हुए आउट
अश्विन 22 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। अश्विन चौथे विकेट के रूप में आउट हुए।
8:22 PM Ipl live score CSK vs RR : राजस्थान ने पूरे किए 100 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। राजस्थान ने 9वें ओवर में दो विकेट गंवाए। जिसके बाद तीन ओवर तक राजस्थान की टीम बाउंड्री नहीं लगा सकी है।
8:10 PM CSK vs RR live : जडेजा ने झटके दो विकेट
रविंद्र जडेजा ने अपने दूसरे ओवर में दो विकेट चटका दिए हैं। उन्होंने 9वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल को आउट किया और फिर पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड किया। पडिक्कल ने 38 रन बनाए। सैमसन बिना खाता खोले आउट हुए।
7:55 PM CSK vs RR IPL 2023 : राजस्थान ने पावरप्ले में बनाए 57 रन
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हुए। बटलर 17 और पडिक्कल 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:48 PM CSK vs RR Live score : चेन्नई की कसी गेंदबाजी
जायसवाल के आउट होने के बाद चेन्नई ने राजस्थान को तेजी से रन नहीं बनाने दिया। जायसवाल के आउट होने के बाद टीम सिर्फ दो ही चौके लगा पाई है।
7:39 PM Ipl live score CSK vs RR : यशस्वी लौट पवेलियन
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 8 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। राजस्थान को 11 के स्कोर पर पहला झटका लगा है।
7:35 PM CSK vs RR live : आकाश ने चेन्नई के लिए किया डेब्यू
एमएस धोनी ने दीपक चाहर की जगह आए आकाश सिंह को राजस्थान के खिलाफ मैच में पहला ओवर थमाया है। इस ओवर में जायसवाल ने दो चौके जड़े। पहले ओवर में 8 रन बने।
7:30 PM CSK vs RR IPL 2023 : बटलर और जायसवाल क्रीज पर
राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।
7:20 PM CSK vs RR Live score : एमएस धोनी ने रचा इतिहास
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस के लिए उतरते ही एमएस धोनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान के रूप में 200वां मैच खेल रहे हैं और वह इतने मुकाबलों में किसी एक आईपीएल टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
7:10 PM Ipl live score CSK vs RR : दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), सिसंडा मगाला, महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह
7:02 PM CSK vs RR live : चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस
बतौर कप्तान एमएस धोनी ने अपने 200वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस ने हराया था। लेकिन उसके बाद टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को मात देकर लगातार दो मुकाबले जीते और अंकतालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पहले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। लेकिन दूसरे मैच में टीम को पंजाब किंग्स ने पांच रन से हरा दिया। हालांकि तीसरे मैच में टीम ने वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स को हराया। तीन में से दो मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है।
6:56 PM CSK vs RR IPL 2023 : रॉयल्स के पास विश्व स्तरीय स्पिनर
रॉयल्स के स्पिनरों को भी हलके में नहीं लिया जा सकता । चतुर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का यह घरेलू मैदान है और युजवेंद्र चहल भी मैच विनर गेंदबाज हैं । तमिलनाडु के मुरूगन अश्विन भी टीम में हैं। चेन्नई को दीपक चाहर की कमी खलेगी जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं । देखना यह है कि धोनी अब राजवर्धन हंगरगेकर और सिमरजीत सिंह में से किसे चुनते हैं।
6:48 PM CSK vs RR Live score : मोईन अली की होगी वापसी
मोईन ने दो मैचों में 6.50 की औसत से गेंदबाजी की जबकि जडेजा और सेंटनेर ने भी प्रति ओवर सात से कम रन दिये हैं । मोईन बीमार होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे लेकिन अब वह सिसांडा मगाला की जगह खेलेंगे। वहीं बेन स्टोक्स के फिट नहीं होने पर उनकी जगह ड्वेन प्रिटोरियस लेंगे ।
6:42 PM Ipl live score CSK vs RR : टॉस निभाएगा अहम रोल
अब चेन्नई में पिच धीमे गेंदबाजों की मददगार होगी । ऐसे में टॉस की भूमिका अहम होगी क्योंकि इस पिच पर 170 या 175 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। खास तौर पर जब सामने मोईन अली, रविंद्र जडेजा और मिशेल सेंटनेर जैसे गेंदबाज हों। तीनों अभी तक तीन मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनामी रेट बहुत शानदार रहा है।
6:30 PM CSK vs RR live : राजस्थान की सलामी जोड़ी बनेगी खतरा
इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान बटलर और भारत के युवा बल्लेबाज जायसवाल दो दो अर्धशतक जमा चुके हैं। बटलर का स्ट्राइक रेट 180.95 और जायसवाल का 164.47 रहा है। रॉयल्स ने अभी तक तीन में से दो मैच गुवाहाटी में खेले जहां उन्हें सपाट पिच मिली। हैदराबाद की पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी।
6:16 PM CSK vs RR IPL 2023 : टीमें
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडु, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथिसा पथिराना, महीश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासित, मुरूगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, के एम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डी फरेरा, शिमरोन हेटमायेर, जैसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेद मैकॉय, देवदत्त पड्डिकल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौड़, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम जाम्पा।
6:05 PM CSK vs RR Live score : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन जारी है। आईपीएल 2023 का 17वां मुकाबला सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक में बुधवार को खेला जाएगा। चेन्नई और राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।
