फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL Auction 2023 : 991 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर कराया, 14 देशों के खिलाड़ी मिनी नीलामी में होंगे शामिल

IPL Auction 2023 : 991 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर कराया, 14 देशों के खिलाड़ी मिनी नीलामी में होंगे शामिल

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 1 दिसंबर को बताया कि 277 विदेशी सितारों सहित 991 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 मिनी-नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है। मिनी नीलामी का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

IPL Auction 2023 : 991 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर कराया, 14 देशों के खिलाड़ी मिनी नीलामी में होंगे शामिल
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 01 Dec 2022 11:31 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है। इस सूची में भारत के अलावा 14 अन्य देशों के खिलाड़ी शामिल है। विदेशी खिलाड़ी की सूची में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर इस नीलामी में शामिल होंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ी है।

इस सूची में  वेस्टइंडीज (33), इंग्लैंड (31), न्यूजीलैंड (27), श्रीलंका (23), अफगानिस्तान (14) आयरलैंड (आठ), नीदरलैंड (सात), बांग्लादेश (छह), यूएई (छह), जिम्बाब्वे (छह)), नामीबिया (पांच) और स्कॉटलैंड (दो) के खिलाड़ी भी शामिल है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जारी विज्ञप्ति में सचिव जय शाह ने कहा, ''अगर हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल करती है तो इस नीलामी में कुल 87 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। इसमें 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते है।''

IND vs BAN : बांग्लादेश पहुंचे रोहित शर्मा, विराट कोहली; शुक्रवार को टीम से जुड़ेंगे ये खिलाड़ी

खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड (राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके), 786 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी हैं। इस सूची में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें