IPL 2022 Points Table: प्लेऑफ के बाकी 3 स्थानों के लिए 7 टीमों में जंग जारी, दिल्ली ने तोड़ा बैंगलोर का दिल
दिल्ली के शीर्ष चार में पहुंचने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम टॉप-4 से बाहर हो गई है। दिल्ली और बैंगलोर के एकसमान मैच, जीत, हार और अंक है। लेकिन दिल्ली का नेट रन रेट प्लस 0.255 का हो गया है।
इस खबर को सुनें
IPL 2022 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रन से हराकर आईपीएल 2022 पॉइंट टेबल (IPL 2022 Points Table Update) में टॉप-4 में अपनी जगह बना ली है। दिल्ली के शीर्ष चार में पहुंचने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम टॉप-4 से बाहर हो गई है। दिल्ली और बैंगलोर के एकसमान मैच, जीत, हार और अंक है। लेकिन पंजाब के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली का नेट रन रेट प्लस 0.255 का हो गया है जबकि बैंगलोर के -0.323 है, इसलिए दिल्ली अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
IPL 2022 Playoff Scenarios: दिल्ली की जीत और पंजाब की हार से प्लेऑफ की लड़ाई हुई रोमांचक
आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक 64 मैच खेले जा चुके हैं और अभी भी प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। नई टीम गुजरात टाइटंस ही अभी सिर्फ आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है। गुजरात 13 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक लेकर पहले नंबर पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के भी एकसमान मैच, जीत, हार और अंक है। लेकिन राजस्थान का नेट रन रेट प्लस 0.304 का है जबकि लखनऊ प्लस 0.262 का है। दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज करना जरूर है।
टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
गुजरात टाइटंस | 13 | 10 | 3 | 0 | 0 | 20 | 0.391 |
राजस्थान रॉयल्स | 13 | 8 | 5 | 0 | 0 | 16 | 0.304 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 13 | 8 | 5 | 0 | 0 | 16 | 0.262 |
दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 7 | 6 | 0 | 0 | 14 | 0.255 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 13 | 7 | 6 | 0 | 0 | 14 | -0.323 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 | 6 | 7 | 0 | 0 | 12 | -0.160 |
पंजाब किंग्स | 13 | 6 | 7 | 0 | 0 | 12 | -0.043 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -0.270 |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 13 | 4 | 9 | 0 | 0 | 8 | -0.206 |
मुंबई इंडियंस | 12 | 3 | 9 | 0 | 0 | 6 | -0.613 |
इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के भी एकसमान मैच, जीत, हार और अंक है। लेकिन केकेआर का नेट रन रेट +0.160 है जबकि पंजाब का -0.043 का। इसलिए कोलकाता की टीम पंजाब से आगे है। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के बाद 10 अंक लेकर आठवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। सीएसके नौवें और मुंबई 10वें नंबर पर है।