IPL 2022 की Points Table में राजस्थान रॉयल्स ने मचाई खलबली, गुजरात और हैदराबाद को दिया झटका
IPL 2022 Points table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन की अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स ने फिर से नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईप

इस खबर को सुनें
IPL 2022 Points table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन की अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स ने फिर से नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया है। इस तरह गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद को झटका लगा है।
राजस्थान को मिली छठी जीत के बाद गुजरात की टीम पहले से दूसरे पायदान पर आ गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे से तीसरे पायदान पर खिसक गई है। आईपीएल के इस सीजन के अंकतालिका में राजस्थान और गुजरात ही दो ऐसी टीम हैं, जिन्होंने 6-6 मुकाबले जीते हैं। इस तरह राजस्थान पहले नंबर पर है, जबकि गुजरात की टीम दूसरे पायदान पर है।
आईपीएल 2022 की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर 10 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जबकि चौथे पायदान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का कब्जा है। एलएसजी ने भी पांच मैच जीते हैं। वहीं, आरसीबी राजस्थान से मिली हार के बावजूद पांचवें स्थान पर कायम है, क्योंकि टीम पांच मैच पहले ही जीत चुकी है। छठे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसके खाते में 8 अंक हैं।
आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस काफी पीछे हैं। मुंबई का तो जीत का खाता नहीं खुला है, जबकि चेन्नई ने दो ही मैच जीते हैं। कोलकाता और दिल्ली को अभी तक 3-3 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में आने वाले समय में आईपीएल के प्लेऑफ की रेस और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाली है।
टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
राजस्थान रॉयल्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | 0.561 |
गुजरात टाइटन्स | 7 | 6 | 1 | 0 | 0 | 12 | 0.396 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.691 |
लखनऊ सुपर जायन्ट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.432 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | -0.572 |
पंजाब किंग्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -0.419 |
दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | 0.715 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | 0.080 |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.538 |
मुंबई इंडियंस | 8 | 0 | 8 | 0 | 0 | 0 | -1.000 |