फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2022 PBKS Vs RCB: फाफ डुप्लेसि ने पहले ही किया बड़ा करनामा, 3000 रन पूरा करते ही क्रिस गेल-वॉर्नर की लिस्ट में हुए शामिल

IPL 2022 PBKS Vs RCB: फाफ डुप्लेसि ने पहले ही किया बड़ा करनामा, 3000 रन पूरा करते ही क्रिस गेल-वॉर्नर की लिस्ट में हुए शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसि ने बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने रविवार को डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में पंजाब किंग्स के खिलाफ 88 रनों की

IPL 2022 PBKS Vs RCB: फाफ डुप्लेसि ने पहले ही किया बड़ा करनामा, 3000 रन पूरा करते ही क्रिस गेल-वॉर्नर की लिस्ट में हुए शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबईSun, 27 Mar 2022 10:06 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसि ने बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने रविवार को डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में पंजाब किंग्स के खिलाफ 88 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और सात छक्के उड़ाए। कप्तान ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 118 रनों की साझेदारी की। डुप्लेसि ने इसके साथ ही आईपीएल में 3000 रन पूरे क लिए हैं। डुप्लेसि आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डुप्लेसि ने 94 पारियों में अपने 3000 रन पूरे किए। 

आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। गेल इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। कैरेबियाई बल्लेबाज ने 75 पारियों में ही अपने 3000 रन पूरे किए थे। उनके बाद केएल राहुल हैं, जिनके नाम 80 पारियों में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड हैं। राहुल के बाद डुप्लेसि और डेविड वॉर्नर 94 पारियों में 3000 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, सुरेश रैना के नाम 103 पारियों में 3000 रन बनाने का रिकार्ड है। रैना इस बार आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं और वह स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे हैं। 

आईपीएल 2013 के बाद बतौर बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर उतरे और नाबाद 41 रन बनाए। उन्होंने 29 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाए। उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के की मदद से नाबाद 32 रनों की पारी खेली। बैंगलोर ने पंजाब के खिलाफ दो विकेट पर 205 रन का विशाल स्कोर बनाया है। आईपीएल में डुप्लेसि का यह 23वां अर्धशतक है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें