MI vs KKR मैच के बाद IPL 2022 Orange and Purple Cap की दौड़ में जानिए कौन-कहां पहुंचा?
कोलकाता नाइट राइडर्स बना मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए लीग के 56वें मैच के बाद भी IPL 2022 Orange and Purple Cap की दौड़ में इस समय राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज और गेंदबाज का ही दबदबा बना हुआ है।

इस खबर को सुनें
IPL 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) का जलवा कायम है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, 56th Match) के बीच खेले गए मैच के बाद बटलर अब भी आईपीएल 2022 ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे टॉप पर बने हुए हैं। दूसरी ओर, बटलर के टीम साथी और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी पर्पल कैप की रेस में नंबर वन स्थान पर बने हुए हैं। लीग के 56वें मैच के बाद भी IPL 2022 Orange and Purple Cap की दौड़ में इस समय राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज और गेंदबाज का ही दबदबा बना हुआ है।
IPL 2022 Points Table Update: कोलकाता की जीत ने बाकी टीमों का खेल बिगाड़ा
खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 11 | 11 | 618 | 61.80 | 152.21 | 55 | 37 |
केएल राहुल | 11 | 11 | 451 | 50.11 | 145.01 | 38 | 20 |
फॉफ डु प्लेसी | 12 | 12 | 389 | 35.36 | 132.76 | 39 | 13 |
शिखर धवन | 11 | 11 | 381 | 42.33 | 122.11 | 40 | 9 |
डेविड वॉर्नर | 9 | 9 | 375 | 53.57 | 156.90 | 46 | 14 |
क्विंटन डिकॉक | 11 | 11 | 344 | 31.27 | 138.70 | 36 | 11 |
श्रेयस अय्यर | 12 | 12 | 336 | 30.55 | 129.23 | 35 | 8 |
तिलक वर्मा | 11 | 11 | 334 | 37.11 | 136.32 | 23 | 15 |
हार्दिक पांड्या | 10 | 10 | 333 | 41.63 | 134.27 | 36 | 8 |
अभिषेक शर्मा | 11 | 11 | 331 | 30.09 | 132.40 | 37 | 9 |
बटलर 11 मैचों में 618 रन बना चुके हैं। इसमें उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। बटलर के बल्ले से अबतक 55 चौके और 37 छक्के निकल चुके हैं। उनके बाद लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान केएल राहुल हैं, जो 11 मैचों में अब तक 451 रन बना चुके हैं। राहुल के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फॉफ डु प्लेसी 12 मैचों में 389 रनों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के शिखर धवन और दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर ने भी टॉप-5 में अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है। धवन के नाम 11 मैचों में 381 और वॉर्नर के नाम 9 मैचों में 375 रन है।
IPL 2022: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड
पर्पल कैप की लिस्ट में चहल 11 मैचों में 22 विकेट के साथ सबसे आगे है। हालांकि आरसीबी के वानिंद हसरंगा भी अब उनसे बस एक ही विकेट पीछे है। हसरंगा 12 मैचों में 21 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा और दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव 18-18 विकेट के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं, एसआरएच के टी नटराजन 17 विकेट के साथ टॉप-5 में बने हुए हैं।