IPL 2022: एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली हुए रिटेन, मेगा ऑक्शन में उतरेंगे हार्दिक पांड्या और राशिद खान
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, केन विलियमसन और ग्लेन मैक्सवेल उन बड़े नामों में शुमार हैं, जिन्हें मौजूदा फ्रेचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, केन विलियमसन और ग्लेन मैक्सवेल उन बड़े नामों में शुमार हैं, जिन्हें मौजूदा फ्रेचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए बरकरार रखने का फैसला किया है, जबकि हार्दिक पांड्या और इशान किशन इस बार मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्हें रिटेन किया जा रहा था। हैदराबाद ने अब केन विलियमसन के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के युवा खिलाड़ी उमरान मलिक और अब्दुल समद को भी रिटेन कर लिया है। इसका मतलब साफ है कि विलियमसन अब सनराइजर्स के स्थायी कप्तान हो सकते हैं।
मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन कर लिया है, इससे पहले जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को भी एमआई ने बरकरार रखा था। इसका मतलब ये हुआ कि हार्दिक पांड्या और इशान किशन इस बार नीलामी में शामिल होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है। टीम ने विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को तो पहले ही अपने साथ बरकरार रखा था और अब तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी आरसीबी के साथ ही रहेंगे। ऐसा होने पर युजवेंद्र चहल और देवदत्त पडीक्कल आईपीएल ऑक्शन में शामिल होंगे। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को अपने साथ रखने की घोषणा की थी और अब जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल भी राजस्थान के साथ ही रहेंगे।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के Point Table में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को पछाड़ा, यह देश अब भी सबसे ऊपर
रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट और टीमों के पास बचा हुआ पर्स इस प्रकार है:
चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन, उमरान मलिक, अब्दुल समद।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्ट्जे।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।
ऑफ स्पिनर आर अश्विन का बड़ा खुलासा, बोले- पिछले साल लगा कि टेस्ट क्रिकेट फिर नहीं खेल पाऊंगा
नई फ्रेंचाइजी के पास 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक तीन खिलाड़ियों (दो भारतीय और एक विदेशी) को साइन करने का समय है, जिन खिलाड़ियों को मौजूदा आठ मौजूदा फ्रेंचाइजी के द्वारा रिटेन नहीं किया गया है। उन्हें नई फ्रेंचाइजी अपने टीम में शामिल कर सकती है। आईपीएल की आठ मौजूदा टीमें अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी। दो अलग-अलग संयोजन के साथ टीमें रिटेंशन के लिए अप्लाई कर सकती हैं। संयोजन में तीन भारतीय और एक विदेशी या दो भारतीय और दो विदेशी शामिल हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारतीय खिलाड़ी कैप्ड हैं या अनकैप्ड।
नीलामी में राइट-टू-मैच कार्ड नहीं होंगे। प्रत्येक खिलाड़ी के पास यह फैसला लेने का हक होगा कि वह उस फ्रेंचाइजी के साथ रहना चाहता है या नहीं। हाल ही में आईपीएल ने नीलामी पर्स को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया था, साथ ही विभिन्न रिटेंशन स्लैब भी सेट किए गए थे। मौजूदा फ्रेंचाइजी अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जबकि दो नई अनाम फ्रेंचाइजी- जो लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में है, वह मूल आठ टीमों के रिटेन करने के बाद प्लेयर पूल से तीन-तीन खिलाड़ी खरीद सकती हैं।