IPL 2022: 40 की उम्र में धोनी ने फ्लॉन्ट किए बाइसेप्स, वीडियो वायरल
IPL 2022 Chennai Superkings (CSK): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगाज में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा है। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) अपना ट्रेनिंग कैंप सूरत में शुरू कर चुका है। महेंद्र सिंह...

इस खबर को सुनें
IPL 2022 Chennai Superkings (CSK): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगाज में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा है। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) अपना ट्रेनिंग कैंप सूरत में शुरू कर चुका है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली यह टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और टीम इस बार खिताब बचाने उतरेगी। 40 साल की उम्र में भी धोनी काफी फिट नजर आते हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कैफ की जगह दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच होंगे बीजू जॉर्ज
सीएसके के नेट बॉलर रॉकी वार्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में धोनी स्लीवलेस जर्सी में नजर आ रहे हैं और साथ ही उनके मोटे-मोटे बाइसेप्स भी दिख रहे हैं।
जडेजा का दोहरा शतक देखना चाहते थे रोहित, अश्विन ने सुनाया पूरा किस्सा
सोशल मीडिया पर 40 की उम्र में धोनी की फिटनेस की जमकर तारीफ हो रही है। फैन्स ने धोनी के बाइसेप्स के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किए हैं। सीएसके और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच आईपीएल 2022 का ओपनिंग मैच 26 मार्च को खेला जाना है।