फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2022 DC vs MI: मुंबई इंडियंस के ईशान किशन की तूफानी पारी बेकार, ललित यादव और अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई अविश्वसनीय जीत

IPL 2022 DC vs MI: मुंबई इंडियंस के ईशान किशन की तूफानी पारी बेकार, ललित यादव और अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई अविश्वसनीय जीत

IPL 2022 DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। पांच बार की चैंपियन

IPL 2022 DC vs MI: मुंबई इंडियंस के ईशान किशन की तूफानी पारी बेकार, ललित यादव और अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई अविश्वसनीय जीत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबईSun, 27 Mar 2022 07:48 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

IPL 2022 DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में जीत की ओर बढ़ रही थी। लेकिन तभी दिल्ली कैपिटल्स ने ललित यादव और अक्षर पटेल की विस्फोटक पारी के दम पर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 177 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुंबई से मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को टिम साइफर्ट (21), पृथ्वी शॉ (38) ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों पर 30 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी। हालांकि इसके बाद मुंबई इंडियंस के मुरुगन अश्विन ने एक ही ओवर में साइफर्ट और मंदीप सिंह (0) को आउट करके दिल्ली को तगड़ा झटका दिया। दिल्ली ने फिर पावरप्ले के अंदर ही कप्तान ऋषभ पंत (1) का भी विकेट गंवा दिया। 

पंत के आउट होने के बाद दिल्ली ने एक बार फिर से एक ही ओपर में पृथ्वी शॉ और रोवमन पॉवेल का विकेट गंवा दिया। इन दोनों को बासिल थम्पी ने एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। साइफर्ट ने 14 गेंदों पर 4 चौके और शॉ ने 24 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 11 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रनों का योदगान दिया। 106 रन पर अपना छठा विकेट गंवाने के बाद दिल्ली से ​जीत दूर होती जा रही थी। 

लेकिन तभी ललित यादव (नाबाद 48) और अक्षर पटेल (नाबाद 38) ने सातवें विकेट के लिए केवल 30 गेंदों पर 75 रनों की साझेदारी करके दिल्ली को रोमांचक जीत दिला दी। ललित ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के जबकि अक्षर ने 17 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए। मुंबई के लिए बासिल थम्पी ने तीन और मुरुगन अश्विन ने दो विकेट चटकाए।

इससे पहले, आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन ने लीग के 15वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। ईशान ने नाबाद रहते हुए 48 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने 5 विकेट पर 177 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 41 और तिलक वर्मा ने 22 रन बनाए। 

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में केवल 18 रन देकर तीन बड़े विकेट अपने नाम किए। कुलदीप ने कप्तान रोहित शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह और कायरन पोलार्ड को अपना शिकार बनाया। कुलदीप को उनकी बेस्ट गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उनके अलावा खलील अहमद ने दो सफलता हासिल की। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें