IPL 2022 PBKS vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से आगे निकले पंजाब किंग्स, देखें लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी, इसके लिए मुकाबला 10 टीमों से अब 9 टीमों के बीच रह गया है। प्लेऑफ की दौड़ हर मैच के साथ रोमांचक होती जा रही है।

इस खबर को सुनें
IPL 2022 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में सोमवार को पंजाब किंग्स ने करीबी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 11 रनों से हराया। इस मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ चुकी है। गुजरात टाइटन्स 12 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बने हुए है। वहीं सीएसके छठी हार के बाद 9वें पायदान पर ही है। मुंबई इंडियंस इकलौती ऐसी टीम है, जो लगातार आठ मैच गंवाने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
ऋषि धवन ने हेड प्रोटेक्शन के साथ क्यों की गेंदबाजी, जानिए वजह
एक नजर लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल पर-
टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
गुजरात टाइटन्स | 7 | 6 | 1 | 0 | 0 | 12 | 0.396 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.691 |
राजस्थान रॉयल्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.432 |
लखनऊ सुपर जायन्ट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.334 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | -0.472 |
पंजाब किंग्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -0.419 |
दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | 0.715 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | 0.080 |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.538 |
मुंबई इंडियंस | 8 | 0 | 8 | 0 | 0 | 0 | -1.000 |
कोहली के बाद IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने धवन
पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच मैच की बात करें तो सीएसके ने टॉस जीता और पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। शिखर धवन ने नॉटआउट 88 रनों की पारी खेली, जबकि भानुका राजपक्षे ने 42 रन बनाए। इन दोनों की पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना पाई। शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।