IPL 2022 DC vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत को एक और झटका, लाखों रुपये का भरना होगा जुर्माना
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत को एक और झटका लगा है। पंत को 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा।
इस खबर को सुनें
Indian Premier League 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच मैच खेला गया, जिसे केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने छह विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को इस मैच को गंवाने के बाद एक और झटका लगा है। पंत को इस मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तय समय में कम ओवर फेंके और कप्तान पंत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।
IPL 2022: पंत ने बताया क्यों झेलनी पड़ी दिल्ली कैपिटल्स को एक और हार
इंडियन प्रीमियर लीग ने इसकी पुष्टि की है। आईपीएल के बयान के मुताबिक, 'दिल्ली कैपिटल्स पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट में में आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला अपराध है इसलिए पंत को 12 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर भरने होंगे।'
लखनऊ सुपर जायन्ट्स की लगातार तीसरी जीत, देखें लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल
दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है, वहीं लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स को इससे पहले गुजरात टाइटन्स ने 14 रनों से हराया था। लखनऊ सुपर जायन्ट्स और गुजरात टाइटन्स का यह पहला आईपीएल सीजन है।