सर्जरी के जरिए निकाला गया जोफ्रा आर्चर के हाथ से शीशे का टुकड़ा, आईपीएल 2021 में खेलने को लेकर फैसला जल्द

Mar 30, 2021 08:18 am ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में जोफ्रा आर्चर हिस्सा ले पाएंगे या नहीं इसको लेकर फैसला इस सप्ताह के अंत तक लिया जा सकता है। इंजरी के चलते आर्चर आईपीएल के शुरुआती मैचों में तो हिस्सा...

सर्जरी के जरिए निकाला गया जोफ्रा आर्चर के हाथ से शीशे का टुकड़ा, आईपीएल 2021 में खेलने को लेकर फैसला जल्द

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में जोफ्रा आर्चर हिस्सा ले पाएंगे या नहीं इसको लेकर फैसला इस सप्ताह के अंत तक लिया जा सकता है। इंजरी के चलते आर्चर आईपीएल के शुरुआती मैचों में तो हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आईपीएल में आर्चर फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और अगर वह पूरे सीजन से आउट होते हैं, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका होगा। आर्चर के हाथ में शीशे का टुकड़ा था, जिसे सर्जरी के जरिए निकाला गया है। जनवरी में आर्चर ने फिश टैंक गिरा दिया था, जिससे उनके दाएं हाथ की मिडिल फिंगर में चोट आई थी।

बिहार के क्रिकेटरों पर BCCI लगा सकता है बैन, जानिए पूरा मामला

इस चोट के बाद आर्चर को भारत दौरे के लिए टेस्ट और टी20 टीम में चुना गया। इंग्लैंड के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एश्ले जाइल्स ने कहा, 'ऐसा लग सकता है लोगों कि यह कोई साजिश है और मुझे पता है कि इस बयान के बाद ट्विटर पर कैसे रिऐक्शन आएंगे। लेकिन हां उनके घर पर फिश टैंक था, जिसकी सफाई वह कर रहे थे और उनके हाथ से फिश टैंक छूट गया। जिससे उनके हाथ में चोट आई, जिसकी आज सर्जरी की गई है।'

RCB टीम से जुड़ने से पहले विराट कोहली को होना पड़ेगा क्वारंटाइन

उन्होंने कहा, 'आर्चर की सर्जरी अच्छे से हो गई है। भारत दौरे के दौरान उनकी चोट का पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा था। उसके हाथ से शीशे का एक छोटा सा टुकड़ा निकला है।' भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराया था, इसके बाद टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-2 से इंग्लिश टीम को मात दी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।