फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021: जब अक्षय कुमार से तुलना करने पर भड़क उठे थे हरप्रीत बरार, बोले - पैसों के लिए पगड़ी नहीं पहनते

IPL 2021: जब अक्षय कुमार से तुलना करने पर भड़क उठे थे हरप्रीत बरार, बोले - पैसों के लिए पगड़ी नहीं पहनते

पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2021 के 26 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रन से हरा दिया। पंजाब को जीत दिलाने में लेफ्ट आर्म स्पिनर हरप्रीत बरार का बड़ा योगदान रहा। बरार ने पहले बल्ले से...

IPL 2021: जब अक्षय कुमार से तुलना करने पर भड़क उठे थे हरप्रीत बरार, बोले - पैसों के लिए पगड़ी नहीं पहनते
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 01 May 2021 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2021 के 26 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रन से हरा दिया। पंजाब को जीत दिलाने में लेफ्ट आर्म स्पिनर हरप्रीत बरार का बड़ा योगदान रहा। बरार ने पहले बल्ले से 25 रनों का योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्होंने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवल को एक ही ओवर में बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने एबी डिविलियर्स का महत्वपूर्ण विकेट लिया। 

हरप्रीत बरार पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं।  एक हफ्ते पहले  सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने 25 साल के बरार की तुलना बॉलीवुड अक्षय कुमार से की। दरअसल अक्षय से उनकी ये तुलना फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में अक्षय कुमार के सरदार वाले लुक की वजह से हुई थी। हरप्रीत बरार को ये पसंद नहीं आया। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए फिल्म स्टार अक्षय कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वो पैसों के लिए पगड़ी नहीं पहनते हम। बररा ने इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर सवाल के स्क्रीनशॉट के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर  ये जवाब दिया। 

गौरतलब है कि साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में अक्षय कुमार ने एक सिख शख्स का रोल निभाया था। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में पगड़ी पहनी थी। ये फिल्म पंजाबियों के बीच काफी लोकप्रिय हुई। देश में इस समय कई जगहों पर किसान आंदोलन चल रहा है। बरार ने इस पोस्ट में किसानों के समर्थन में भी हैशटेग लिखा। गौरतलब है कि ये बरार का तीसरा आईपीएल सीजन है लेकिन उन्होंने अपने करियर में केवल चार मैच खेले हैं। शुक्रवार को वह आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच खेल रहे थे।

IPL 2021: केविन पीटरसन ने बताया, इस वजह से शुभमन गिल नहीं कर पा रहे हैं अच्छी बल्लेबाजी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें