IPL 2021 में मुंबई इंडियंस को लेकर सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Mar 30, 2021 01:27 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की नजर छठे खिताब पर...

IPL 2021 में मुंबई इंडियंस को लेकर सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की नजर छठे खिताब पर होगी और गावस्कर की माने तो इस टीम को हराना किसी भी टीम के लिए काफी मुश्किल काम होने वाला है। हाल में इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और इसी के आधार पर गावस्कर ने अपना प्रिडिक्शन शेयर किया है।

टी20 सीरीज में ईशान किशन ने डेब्यू मैच में पचासा जड़ा, सूर्यकुमार यादव को जैसे ही बल्लेबाजी का मौका मिला, उन्होंने भी पचासा जड़ा। हार्दिक पांड्या ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में कमाल दिखाया। गावस्कर ने कहा, 'मुंबई इंडियंस को हराना बहुत मुश्किल होगा। हमने अभी उनके खिलाड़ियों को फॉर्म में आते हुए देखा। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या। जिस तरह से उन्होंने आखिरी वनडे इंटरनेशनल में बल्लेबाजी की।' इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने भी वनडे में पचासा के साथ डेब्यू किया। 

गावस्कर ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं टीम इंडिया के लिए भी बहुत अहम है। मुंबई इंडियंस के जिन खिलाड़ियों ने टी20 और वनडे सीरीज में हिस्सा लिया, सब फॉर्म में दिखे। आपने देखा कि कुलदीप यादव की पिटाई हुई। युजवेंद्र चहल भी नहीं चले... तो देखना होगा कि ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं। मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच 9 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खेलना है।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।