घास काटने की मशीन से ऋषभ पंत रख रहे हैं खुद को फिट- देखें वीडियो

May 12, 2021 10:57 am ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली
share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 बीच में ही स्थगित होने के बाद सभी लगभग सभी क्रिकेटर्स अपने-अपने घर लौट चुके हैं। क्रिकेटरों को अपनी फिटनेस बनाए रखनी है, क्योंकि टीम को अगले महीने इंग्लैंड...

घास काटने की मशीन से ऋषभ पंत रख रहे हैं खुद को फिट- देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 बीच में ही स्थगित होने के बाद सभी लगभग सभी क्रिकेटर्स अपने-अपने घर लौट चुके हैं। क्रिकेटरों को अपनी फिटनेस बनाए रखनी है, क्योंकि टीम को अगले महीने इंग्लैंड रवाना होना है। इस दौरान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुद को फिट रखने का एक नया तरीका ढूंढ़ निकाला है। पंत घास काटने की मशीन के साथ अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इस तरह से वह अपने लॉन की घास भी काट रहे हैं और खुद को एक्टिव और फिट भी रख रहे हैं।

पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये दिन मांगे मोअर', घास काटने की मशीन को अंग्रेजी में मोअर (Mower) कहते हैं। आईपीएल 2021 में पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है और उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन भी किया। आठ मैचों में छह जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। पंत ने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और अपना वजन भी काफी कम किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम से बाहर चल रहे पंत ने ऑस्ट्रेलिया में मौका मिलने पर जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए टीम में वापसी की।

— Rishabh Pant (@RishabhPant17) May 11, 2021

बीसीसीआई ने लिया फैसला, इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों का घर में होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट

उनकी यह फॉर्म आईपीएल 2021 में भी कायम दिखी। इंग्लैंड में टीम इंडिया को 18 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा और इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है, जिसमें ऋषभ पंत भी शामिल हैं।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।