IPL 2021: ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप-3 में शामिल हुए ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल पर्पल कैप दौड़ में सबसे आगे

Apr 28, 2021 09:35 am ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को करीबी मुकाबले में एक रन से हराया। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 20 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली...

IPL 2021: ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप-3 में शामिल हुए ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल पर्पल कैप दौड़ में सबसे आगे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को करीबी मुकाबले में एक रन से हराया। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 20 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही वह ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। एबी डिविलियर्स ने नॉटआउट 75 रन बनाए, लेकिन वह फिलहाल टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हैं। शिखर धवन टॉप पर बने हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ महज छह रन बनाए, लेकिन फिलहाल टॉप पर बने हुए हैं।

आईपीएल 2021 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी का नाम टीम रन
1 शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स 265
2 केएल राहुल पंजाब किंग्स 240
3 ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 223
4 फैफ डु प्लेसी चेन्नई सुपरकिंग्स 214
5 जॉनी बेयरेस्टो सनराइजर्स हैदराबाद 211

पर्पल कैप के दावेदारों की बात करें तो आरसीबी के हर्षल पटेल इस मामले में टॉप पर बने हुए हैं। हर्षल पटेल का इस टूर्नामेंट में अभी तक प्रदर्शन शानदार रहा है।

आईपीएल 2021 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी का नाम टीम विकेट
1 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 17
2 आवेश खान दिल्ली कैपिटल्स 12
3 राहुल चाहर मुंबई इंडियंस 9
4 क्रिस मौरिस राजस्थान रॉयल्स 9
5 दीपक चाहर चेन्नई सुपरकिंग्स 8

आवेश खान ने आरसीबी के खिलाफ एक विकेट लिया, वहीं आरसीबी के हर्षल पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हर्षल पटेल कुल 17 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं, वहीं दूसरे नंबर पर कुल 12 विकेट के साथ आवेश खान हैं। नंबर तीन पर मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर हैं, जो इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 9 विकेट ले चुके हैं।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।