IPL 2021: राजस्थान राॅयल्स ने की स्टीव स्मिथ की छुट्टी, संजू सैमसन होंगे नए कप्तान
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के नए सीजन को तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को देनी है। इस बीच राजस्थान राॅयल्स ने...

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के नए सीजन को तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को देनी है। इस बीच राजस्थान राॅयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को इस साल रिलीज कर दिया है और उनकी जगह युवा बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम का नया कप्तान बनाया है।
A new chapter begins now. 🚨
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 20, 2021
Say hello to your Royals captain. #SkipperSanju | #HallaBol | #IPL2021 | #IPLRetention | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/pukyEiyb1B
पिछ्ले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, जिसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि टीम मैनेजमेंट कुछ बड़े बदलाव कर सकता है। इससे अब स्टीव स्मिथ की फिर से नीलामी से गुजरना होगा। 26 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पहली बार टीम की कप्तानी करेंगे।संजू सैमसन ने केरल की तरफ से सैय्यद मुश्ताक अली टूर्नामेंट भी हिस्सा लिया था। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह टीम इंडिया का हिस्सा थे। टीम मैंनेजमेंट को उम्मीद है कि संजू सैमसन की कप्तानी में फ्रेंचाइजी की किस्मत बदलेगी। 2020 के आईपीएल में उन्होंने 28.84 की औसत से 375 रन बनाए थे।
नीलामी से पहले आकाश चोपड़ा ने दी CSK को सलाह, जानें क्या कहा
स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान राॅयल्स का प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा था। साथ ही उनकी खुद की फाॅर्म भी सवालों के घेरे में था। हालांकि बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में उन्होंने एक शतक जरूर लगाया था। लेकिन वह स्पिनर के सामने जूझते हुए नजर आए थे। अगर भारत में आईपीएल खेला गया तो स्पिनर एक ट्रंप कार्ड साबित होंगे। आईपीएल में एक ट्रेंड देखा जा रहा है, की सभी फ्रेंचाइजी का जोर युवा कप्तानों की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी इस समय युवा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं। और पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। ऐसे में राजस्थान राॅयल्स के फैन्स भी संजू सैमसन से कमाल करने की उम्मीद कर रहे हैं। राजस्थान पहली और आखिरी बार 2008 में खिताब अपने नाम किया था।