Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2021: Rajasthan Royals donate more then seven crore rupees to help India fight Covid 19
IPL 2021: कोरोना से लड़ाई में आगे आई राजस्थान रॉयल्स, डोनेट किए 7.5 करोड़ रुपये

IPL 2021: कोरोना से लड़ाई में आगे आई राजस्थान रॉयल्स, डोनेट किए 7.5 करोड़ रुपये

संक्षेप:

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने कोरोना से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए  7.5 करोड़ रुपये दान दिए हैं। भारत में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी देखी जा रही है। टीम के...

Thu, 29 April 2021 04:57 PMHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने कोरोना से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए  7.5 करोड़ रुपये दान दिए हैं। भारत में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी देखी जा रही है। टीम के मालिकों और टीम मैनेजमेंट ने धनराशि जुटाई है। राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन और ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट मिलकर कोरोना की जंग में अपना सहयोग दे रहे हैं।  ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट भारत सरकार के साथ मिलकर काम करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा जुटाई गई धनराशि का राजस्थान पर इस्तेमाल करने पर ज्यादा फोकस होगा। फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा कि 'राजस्थान रॉयल्स को यह घोषणा करते हुए खुशी है कि कोविड-19 वायरस से भारत में प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए कोविड राहत के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये का योगदान दिया है। फ्रेंचाइजी ने आगे कहा कि खिलाड़ियों के साथ मिलकर टीम मालिकों और टीम प्रबंधन ने कोष जुटाया है और राजस्थान रॉयल्स की कल्याणकारी संस्था रॉयल राजस्थान फाउंडेशन (आरआरएफ) और ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट (बीएटी) के साथ काम कर रहे हैं।    

 फ्रेंचाइजी ने कहा कि टीम के मालिकों और उसके खिलाड़ियों के एक साथ आने से मौजूदा संकट से निपटने में मदद मिलेगी। लोगों को इस समय सबसे अधिक जरूरत ऑक्सीजन की है। भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हुआ है और बुधवार को देश में संक्रमण के तीन लाख 79 हजार 257 नए मामले सामने आए जिससे देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 हो गई।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |