न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने बताया, पंजाब किंग्स का ये खिलाड़ी बन सकता है हार्दिक पांड्या जैसा धाकड़ ऑलराउंडर
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस का मानना है कि पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे शाहरुख खान हार्दिक पांड्या जैसे खतरनाक ऑलराउंडर बन सकते हैं। आईपीएल 2021 में पंजाब की तरफ से...

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस का मानना है कि पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे शाहरुख खान हार्दिक पांड्या जैसे खतरनाक ऑलराउंडर बन सकते हैं। आईपीएल 2021 में पंजाब की तरफ से उन्होंने डेब्यू किया। आईपीएल के अपने पहले सीजन में शाहरुख खान ने हालांकि पांच पारियों में मात्र 103 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.52 का रहा है। हालांकि उन्होंने पंजाब की तरफ से अभी कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। लेकिन उन्होंने दिखाया कि फिनिशर बनने की संभावना है।
शाहरुख को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके शानदार फॉर्म के कारण पंजाब में 5.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल 14 में पांच पारियों में 6 *, 47, 15 *, 22 और 13 रन बनाए हैं। दिग्गज ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस का मानना है कि युवा बल्लेबाज को फिनिशर बनने में कुछ समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि उनके बेहतर होगा कि वो हार्दिक पांड्या को अपना रोल मॉडल बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि उनके कंधो में बहुत दबाव है। उन्हें खेलने दो और विकसित होने दो। लोग अलग तरह की गति के साथ विकसित होते हैं। उसे भरोसेमंद फिनिशर बनने के लिए दो या चार सीजन भी लग सकते हैं।
स्टाइरिस ने आगे कहा कि मैंने शाहरुख खान को काफी खेलते हुए देखा है क्योंकि तमिलनाडू प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में मैंने कमेंट्री की है और उस लीग में उसने गेंद पर दमदार शॉट्स जमाए थे। मुझे देखकर खुशी हुई कि उसने ऐसा ही खेल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु टीम के लिए खेला और इस तरह उसे जगह मिली।
डॉमिनिक कॉर्क ने हाल ही में कहा था कि जिन खिलाड़ियों का विकास हो तो उन्हें भारत चले जाना चाहिए। स्थानीय लीग का यह भी फायदा है। इनका प्रसारण करके खिलाड़ियों पर दबाव भी बना सकती है। यह फर्स्ट क्लास टीम में विकास करें और फिर आईपीएल और इसके आगे राष्ट्रीय टीम में भी आ सकते हैं। शाहरुख खान को अन्य सभी अनकैप्ड खिलाड़ियों के जैसे खेलने दो। उसे अपने आप विकास करने दो। आस-पास बड़े खिलाड़ियों से सीखेगा और कब क्या होगा आप भी नहीं जानते कि उससे क्या आएगा।



