IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चमके हरप्रीत बरार, फैन्स बोले-डिलीट करो मियां खलीफा वाला ट्वीट

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के लेफ्ट आर्म स्पिनर हरप्रीत बरार एक ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स के विकेट झटकने से रातों रात...

harpreet brar mia khalifa photo-twitter

आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के लेफ्ट आर्म स्पिनर हरप्रीत बरार एक ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स के विकेट झटकने से रातों रात स्टार बन गए हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ पहले बल्ले से ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 25 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में कमाल करते हुए 19 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए और टीम को यादगार जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए हरप्रीत को फैन्स ने उनके पोर्नस्टार मियां खलीफा को लेकर किए गए पुराने ट्वीट को डिलीट करने की सलाह दी है।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में फरवरी में पॉर्नस्टार मियां खलीफा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने ही बर्थडे के बारे में बताते हुए एक ट्वीट किया था। उनके उसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए क्रिकेटर हरप्रीत बरार ने मियां खलीफा को जन्मदिन की बधाई दी थी। उनके ऐसा करने पर फैन्स कह रहे हैं कि उन्हें यह ट्वीट डिलीट कर देना चाहिए।

— Harpreet Brar (@thisisbrar) February 14, 2021

यहां देखें फैन्स के रिएक्शंस-

— Chinaman. (@DenofRohit) April 30, 2021
— Jᴀʜᴇᴇɴ Kʜɪʟᴀᴅɪ (@Akkian_Jaheen) April 30, 2021
— slick (@notbhaskarr) April 30, 2021
— Ashish Matura (@MaturaAshish) May 1, 2021

इस मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नए ओपनर के तौर पर उतरे प्रभसिमरन सिंह महज 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद केएल राहुल और क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। गेल ने अपनी पारी के दौरान काइल जैमीसन के एक ओवर में पांच चौके जड़े। आखिरी के ओवरों में हरप्रीत बरार(नॉटआउट 25) ने कप्तान का अच्छा साथ निभाया और छठे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को 179 रनों के टोटल तक पहुंचाया। इस लक्ष्य के जवाब में बैंगलोर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान विराट ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रजत पाटीदार और हर्षल पटेल ने 31-31 रन बनाए।

CSK के खिलाफ MI की रिकॉर्ड जीत, रोहित बोले-जिंदगी का सबसे रोमांचक मैच

  

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़RCB के खिलाफ चमके हरप्रीत, फैन्स बोले-डिलीट करो मियां खलीफा वाला ट्वीट