IPL 2021 Point Table: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत से मुंबई इंडियंस को 2 प्वॉइंट्स का फायदा, CSK टॉप पर बरकरार

May 02, 2021 10:26 am ISTMohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की। टीम की इस जीत के हीरो वेस्टइंडीज के धुआंधार बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड रहे, जिन्होंने...

IPL 2021 Point Table: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत से मुंबई इंडियंस को 2 प्वॉइंट्स का फायदा, CSK टॉप पर बरकरार

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की। टीम की इस जीत के हीरो वेस्टइंडीज के धुआंधार बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड रहे, जिन्होंने 87 रनों की नाबाद पारी खेलकर मैच मुंबई की झोली में डाल दिया। उनकी इस पारी के बदौलत मुंबई ने पहली बार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। पोलार्ड को उनकी इस मैच विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत के साथ मुंबई को 2 अहम प्वॉइंट्स मिले लेकिन टीम पहले की तरह की अब भी आईपीएल के लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर स्थित है।

यहां देखें आईपीएल 2021 का लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल

टीम मैच खेल जीते हारे टाई नो रिजल्ट रनरेट प्वॉइंट्स
चेन्नई सुपर किंग्स 7 5 2 0 0 +1.263 10
दिल्ली कैपिटल्स 7 5 2 0 0 +0.466 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 5 2 0 0 -0.171 10
मुंबई इंडियंस 7 4 3 0 0 +0.062 8
पंजाब किंग्स 7 3 4 0 0 -0.264 6
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 2 5 0 0 -0.494 4
राजस्थान रॉयल्स 6 2 4 0 0 -0.690 4
सनराइजर्स हैदराबाद 6 1 5 0 0 -0.264 2

इसके अलावा इस मैच में हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति भी पहले की ही तरह ही है और टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं, जिनके चेन्नई की तरह ही 10-10 प्वॉइंट्स है, लेकिन नेट रनरेट में चेन्नई का पलड़ा दोनों टीमों से भारी है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए तीन बल्लेबाजों ने धुआंधार फिफ्टी जड़ी। मिडिल ऑर्डर बैट्समैन अंबाती रायुडू ने 27 गेंदों में नाबाद) 72 रन ठोके। उनके अलावा मोईन अली (56) और फाफ डुप्लेसी (50) ने भी बड़ा योगदान दिया। मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए।

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की ओर से बेहतरीन शुरुआत हासिल की। फिर बीच में टीम ने लगातार 3 विकेट गंवाए। यहां से पोलार्ड ने तूफानी पारी खेलते हुए सीजन का सबसे तेज अर्धशतक(17 गेंद) ठोका और टीम को जीत दिलाई। पोलार्ड 34 गेंदों में 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई की तरफ से सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

  

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।