फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021, SRH vs MI: मुंबई इंडियंस को गेंदबाजों ने दिलाई जीत, हैदराबाद को 13 रन से हराया

IPL 2021, SRH vs MI: मुंबई इंडियंस को गेंदबाजों ने दिलाई जीत, हैदराबाद को 13 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 9वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने 13 रन से हरा दिया। 151 रन के लक्ष्य का  पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर...

IPL 2021, SRH vs MI: मुंबई इंडियंस को गेंदबाजों ने दिलाई जीत, हैदराबाद को 13 रन से हराया
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 17 Apr 2021 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 9वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने 13 रन से हरा दिया। 151 रन के लक्ष्य का  पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गई। मुंबई की तरफ से राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। हैदराबाद की तरफ से बेयरस्टो ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 150 रन बनाए। मुंबई की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। 

 SRH vs MI, ALL MATCH UPDATES

11:15 PM: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराकर मैच जीत लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गई। ट्रेंट बोल्ट ने आखिरी ओवर में दो विकेट लिए और दो रन दिए।

11:08 PM: 19 वें ओवर में बुमराह ने सिर्फ 5 रन दिए और विजय शंकर का विकेट लिया। हैदराबाद को 6 गेंद में जीतने के लिए 16 रन चाहिए।

11:00 PM: 18 वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने दो विकेट गवाए। 12 गेंदो पर टीम को जीतने के लिए 21 रन चाहिए।

10:55 PM: 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 124 रन है। जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर में मात्र 4 रन दिए।

CLICK HERE FOR FULL SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

10:45 PM: 16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन है। विजय शंकर 20 रन और समद 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में 16 रन आए।

10:40 PM: राहुल चाहर ने 15 वें ओवर की पांचवी गेंद पर अभिषेक शर्मा को दो रन पर आउट कर दिया है। उन्होंने अपने चौथे ओवर में दो विकेट चटकाए।

10:35 PM: 15 ओवर की पहली गेंद पर राहुल चाहर ने विराट सिंह को आउट कर दिया है। वो 11 रन बनाकर आउट हुए।

10:30 PM: 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन है।  विजय शंकर 3 रन और विराट सिंह 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल चाहर के इस ओवर में मात्र 4 रन आए।

10:25 PM: 12 वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर हार्दिक पांड्या के थ्रो पर रन आउट हो गए हैं। वॉर्नर ने 34 गेंद पर 36 रन बनाए। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 92 रन है।

10:20 PM: 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 85 रन है। डेविड वॉर्नर 35 और विराट सिंह 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:10 PM: 9 वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल चाहर ने मनीष पांडे को आउट कर दिया है। वो 2 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 71 रन है

10:03 PM: 8 वें ओवर की तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो आउट हो गए हैं। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर वो हिट विकेट हुए। जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 43 रन बनाए।

10:00 PM: 7 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 67 रन है। डेविड वॉर्नर 23 और जॉनी बेयरस्टो 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। एडम मिल्ने के इस ओवर में 7 रन आए।

9:45 PM: 5 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 55 रन है। डेविड वॉर्नर 14 और जॉनी बेयरस्टो 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में 13 रन आए।

9:40 PM: 4 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 41 रन है। डेविड वॉर्नर 8 और जॉनी बेयरस्टो 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। एडम मिल्ने के इस ओवर में 19 रन आए।

9:35 PM: 3 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 23 रन है। डेविड वॉर्नर 3 और जॉनी बेयरस्टो 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट का ये ओवर मंहगा रहा। उन्होंने इस ओवर में 18 रन दिए।

9:30 PM: 2 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 5 रन है। डेविड वॉर्नर 3 और जॉनी बेयरस्टो 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर में मात्र 3 रन दिए।

9:20 PM:  सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो गई है। हैदराबाद की तरफ से  डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग करने आए हैं। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी कर रहे हैं।

9: 10 PM: 20 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 150 रन बनाए हैं। हैदराबाद को जीतने के लिए 151 रन चाहिए। कीरोन पोलार्ड 35 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आखिरी दो गेंदों में दो छक्के लगाए।

9:00 PM: 19 वें ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद ने हार्दिक पांड्या को 7 रन पर आउट कर दिया है। 

8:55 PM: 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट के नुकसान 126 रन है। हार्दिक पांड्या 7 रन और कीरोन पोलार्ड 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:50 PM: 17 वें ओवर की 5 वीं गेंद पर मुजीब उर रहमान ने ईशान किशन को आउट कर दिया है। उनकी गेंद पर बेयरस्टों ने किशन का शानदार कैच पकड़ा। किशन 12 रन बनाकर आउट हुए।

8:40 PM: 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान 101 रन है। ईशान किशन 9 और कीरोन पोलार्ड 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:35 PM: 14 वें ओवर की 5 वीं गेंद पर मुजीब ने क्विंटन डिकॉक को 40 रन पर आउट कर दिया। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 98 रन है। 

 

8:20 PM: 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान 75 रन है। ईशान किशन 3 और क्विंटन डिकॉक 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान ने अपने इस ओवर में मात्र 3 रन दिए।

8:10 PM: 9 वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजय शंकर ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया है। उन्होंने अपनी गेंद पर खुद यादव का कैच पकड़ा। सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर आउट हुए। 

8:00 PM: 7 वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजय शंकर ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया है। रोहित ने 25 गेंद में 32 रन बनाए।

 

7:55 PM: 5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना नुकसान के 48 रन है। क्विंटन डिकॉक 15 रन और रोहित शर्मा 27 रन बनाकर खेल  रहे हैं। खलील अहमद के इस ओवर में 10 रन आए।

7:45 PM: 3 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना नुकसान के 29 रन है। क्विंटन डिकॉक 10 रन और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर खेल  रहे हैं। मुजीब के इस ओवर में 13 रन आए।

7:35 PM: 1 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना नुकसान के 8 रन है। क्विंटन डिकॉक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा का अभी खाता नहीं खुला है। 

7:30 PM: मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई है। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने  और जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन-  डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और मुजीब उर रहमान।

7PM:  मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें