फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे या नहीं, कप्तान ने खुद दिया ये जवाब 

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे या नहीं, कप्तान ने खुद दिया ये जवाब 

आईपीएल 2021 के बाद महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहेंगे या नहीं। इसे लेकर चर्चा जोरों पर है। धोनी ने 2019 विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन उसके बाद से...

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे या नहीं, कप्तान ने खुद दिया ये जवाब 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Thu, 07 Oct 2021 04:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आईपीएल 2021 के बाद महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहेंगे या नहीं। इसे लेकर चर्चा जोरों पर है। धोनी ने 2019 विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन उसके बाद से वह आईपीएल में खेलते आ रहे हैं। मीडिया में जारी खबरों में कहा जा रहा है कि 40 साल के धोनी अगले साल से आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे। हालांकि धोनी से जब आईपीएल 2021 में पंजाब​ किंग्स के खिलाफ टॉस के समय इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी अपने जवाब से फैन को कन्फ्यूज कर दिया। धोनी ने कन्फर्म किया कि वह आगे भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या वह एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई के लिए खेलना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप के लिए धोनी को टीम इंडिया का मेंटॉर बनाया गया है। और हो सकता है कि वह​ आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर की भूमिका में दिखे। 

धोनी ने टॉस के दौरान कहा, ' आप मुझे आगे भी पीली जर्सी में ही देखेंगे, लेकिन क्या मैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलूंगा, ये मुझे भी नहीं पता। बहुत सारी अनिश्चितताएं होंगी। हम इसके होने का इंतजार करेंगे क्योंकि इसमें दो नई टीमें जोड़ी जाएंगी। इसमें रोटेशन पॉलिसी भी होगी और आप इसे नहीं जानते। हम नहीं जानते कि हम कितने विदेशी, भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। इसलिए बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं। जब तक नियम साफ नहीं होते, आप वास्तव में यह तय नहीं कर सकते। इसलिए हम इसके होने का इंतजार करेंगे और उम्मीद है कि यह सभी के लिए अच्छा होगा।' 

धोनी ने हाल में आईपीएल से अपने रिटायरमेंट को को लेकर कहा था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में वहां के फैंस के सामने खेलना चाहेंगे, ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि धोनी अगले साल भी आईपीएल खेल सकते हैं। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को तीन बार आईपीएल खिताब जिता चुके हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें