फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021 MI vs PKBS: मुबंई के खिलाफ क्रिस गेल की जगह इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है पंजाब, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2021 MI vs PKBS: मुबंई के खिलाफ क्रिस गेल की जगह इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है पंजाब, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

आईपीएल 2021 का 17 वां मुकाबला शुक्रवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई को पिछले मैच में दिल्ली...

IPL 2021 MI vs PKBS: मुबंई के खिलाफ क्रिस गेल की जगह इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है पंजाब, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 23 Apr 2021 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

आईपीएल 2021 का 17 वां मुकाबला शुक्रवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के​ हाथों हार मिली थी। पंजाब ने आईपीएल 14 में जीत से शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 120 रन ही बना पाई थी। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अबतक आईपीएल में 26 मुकाबले हुए है, जिसमें मुंबई को 14 तो पंजाब को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। 

पंजाब की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो आज के मुकाबले में पंजाब अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। पंजाब क्रिस गेल की जगह डेविड मालान को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है। टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जगह तय है। दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान की प्लेइंग इलेवन में जगह तय लग रही है।  फेबियन ऐलन और  मोइजेस हेनरिक्स को टीम में एक बार फिर से शामिल किया जा सकता है। मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

IPL 2021: सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, देवदत्त पडिक्कल को जल्दी ही मिल सकती है टीम इंडिया में जगह

मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बदलाव होना मुश्किल है। रोहित शर्मा और डिकॉक टीम की तरफ से ओपनिंग करेंगे। सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और हार्दिक पांड्या को मिडिल ऑर्डर में टीम में जगह मिलना तय है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने के स्थान पर ऑफ स्पिनर जयंत यादव को प्लेइंग इलेवन में खिलाया गया था। इस बार भी उनकी जगह तय लग रही है। तेज गेंदबाजी की बागडोर जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के पास रहेगी।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव,जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, डेविड मालान, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेनरिक्स, शाहरुख खान, फैबियन एलन, एम अश्विन, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
कोहली ने बताया, शतक के करीब पहुंचने पर पडिक्कल ने उनसे क्या कहा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें