Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2021 Latest Point Table after KKR vs RR Match Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals
IPL Point Table: केकेआर आखिरी पायदान पर फिसला, राजस्थान को मिला फायदा

IPL Point Table: केकेआर आखिरी पायदान पर फिसला, राजस्थान को मिला फायदा

संक्षेप:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के 18 मैच खेले जा चुके हैं। 24 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच...

Apr 25, 2021 07:43 am ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के 18 मैच खेले जा चुके हैं। 24 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के छह विकेट से जीत दर्ज की। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18.5 ओवर में ही चार विकेट गंवाकर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। राजस्थान रॉयल्स इस जीत के बाद आईपीएल 2021 प्वॉइंट टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां देखें आईपीएल 2021 का लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल

टीम मैच खेल जीते हारे टाई नो रिजल्ट रनरेट प्वॉइंट्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 4 4 0 0 0 +1.009 8
चेन्नई सुपर किंग्स 4 3 1 0 0 +1.142 6
दिल्ली कैपिटल्स 4 3 1 0 0 +0.426 6
मुंबई इंडियंस 5 2 3 0 0 -0.032 4
पंजाब किंग्स  5 2 3 0 0 -0.428 4
राजस्थान रॉयल्स 5 2 3 0 0 -0.681 4
सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 0 0 -0.228 2
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 1 4 0 0 -0.675 2

मौरिस-सैमसन ने दिलाई राजस्थान को जीत, केकेआर को 6 विकेट से हराया

वहीं केकेआर की बात करें तो टीम आखिरी पायदान पर खिसक गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टॉप पर बना हुआ है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे पायदान पर है। आज इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अभी तक खेले चारों मैच जीते हैं, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की है। 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |