IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान ने पर्पल कैप की तरफ मजबूती से बढ़ाए कदम, ऑरेंज कैप पर शिखर धवन का कब्जा

Apr 21, 2021 09:00 am ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी और अमित मिश्रा की घातक गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई कैपिटल्स को आईपीएल 2021 के 13वें मैच में 6 विकेट से हरा दिया। 138 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने चार विकेट...

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान ने पर्पल कैप की तरफ मजबूती से बढ़ाए कदम, ऑरेंज कैप पर शिखर धवन का कब्जा

शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी और अमित मिश्रा की घातक गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई कैपिटल्स को आईपीएल 2021 के 13वें मैच में 6 विकेट से हरा दिया। 138 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने चार विकेट खोकर हासिल किया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और वो 20 ओवर में 137 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स की तरह से युवा गेंदबाज आवेश खान ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करते हुए 15 रन देकर दो विकेट लिए। इसी के साथ आवेश खान ने पर्पल कैप की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आवेश खान आईपीएल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम कुल 8 विकेट दर्ज हैं। आरसीबी के हर्ष पटेल इस सूची में नंबर एक पर हैं और पर्पल कैप फिलहाल उनके पास है। टॉप 5 गेंदबाजों में से चार भारतीय है। ट्रेंट बोल्ट इस सूची में शामिल एकमात्र विदेशी गेंदबाज हैं।

आईपीएल 2021 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी का नाम टीम विकेट
1 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 9
2 आवेश खान दिल्ली कैपिटल्स 8
3 राहुल चाहर मुंबई इंडियंस 8
4 ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस 6
5 चेतन सकारिया राजस्थान रॉयल्स 6

पर्पल कैप के बाद बात करें ऑरेंज कैप की तो  दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का इस पर कब्जा है। धवन ने दिल्ली के खिलाफ मैच में 45 रन बनाए।  चार मैचों में  231 रन बनाकर वो सबसे ऊपर चल रहे हैं। धवन ने आरसीबी के खिलाफ मैच में शानदार 92 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल से ऑरेंज कैप छीनी थी, जिनके नाम 176 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल हैं, जिनके नाम 157 रन दर्ज हैं। टॉप 5 बल्लेबाजों में केकेआर के नीतीश राणा और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं, जिन्होंने क्रमश: 155 और 138 रन बनाए हैं। रोहित ने कल दिल्ली के खिलाफ 44 रन की पारी खेली। 

आईपीएल 2021 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी का नाम टीम रन
1 शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स 231
2 ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 176
3 लोकेश राहुल पंजाब किंग्स 157
4 नीतीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स 155
5 रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस 138

IPL 2021, DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ चोटिल हुए रोहित शर्मा, मैच के बाद चोट को लेकर दिया अहम अपडेट

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।